Skip to main content

लंबाई बढ़ाने के घरेलू उपाय | Lambai Badhane Ke Gharelu Upay

 सामान्य रूप से देखा जाए तो इंसान का संपूर्ण व्यक्तित्व ही अपनी महती भूमिका निभाता है जिसमें इंसान के हर पहलू पर गौर किया किया जाता है। जिसमें संभव है कि कुछ कमी रह जाए। कई बार ऐसा भी देखा जाता है कि युवा वर्ग अपने रंग, लंबाई ,त्वचा, बालों को बड़ी गंभीरता से लेते हैं, जिसमें लंबाई को व्यक्तित्व के लिए जरूरी माना गया है।

कई बार ऐसा भी होता है की लंबाई ज्यादा ना होने की वजह से लोगों में हीन भावना आ जाती है या उनके अंदर तरह तरह के विचार आने लगते हैं, जो बिल्कुल भी सही नहीं है। ऐसे में हम आपकी पूरी मदद करेंगे जिससे लंबाई घरेलू रूप से बनाई जा सके।

लंबाई ना बढ़ने के कारण | lambai na badhne ke karan

सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि लंबाई नहीं बढ़ पाने के क्या कारण हो सकते हैं? इन कारणों में कहीं ना कहीं हम खुद ही जिम्मेदार हो सकते हैं।

1)  अनुवांशिकता — लंबाई बढ़ने का सबसे अहम कारण अनुवांशिकता है। अपने आसपास आपने देखा होगा कि जिनके माता-पिता या दादा की लंबाई ज्यादा नहीं होती उनकी लंबाई औसत ही रह जाती है। यह समझा जा सकता है कि लंबाई बढ़ना कहीं ना कहीं हमारे पूर्वजों पर निर्भर है।

2).  कुपोषण — लंबाई ना बढ़ना कुपोषण के कारण भी होता है। जिन बच्चों को उचित पोषण नहीं मिल पाता वह अपनी लंबाई कभी नहीं बढा़ पाते। ऐसे में खाने में पोषण युक्त भोजन लेने की सलाह दी जाती है क्योंकि लंबाई  का बढ़ना या ना बढ़ना हमारे पोषक तत्व पर भी निर्भर करता है।

3)  सही आदतों का नहीं होना — कई बार हमने देखा कि सही आदतों के ना होने से ही लंबाई में फर्क पड़ता है। कुछ बच्चे झुक कर, बैठते, चलते हैं या सीधे होकर नहीं बैठते हैं। यही वजह हो सकती है जब लंबाई अवरुद्ध हो जाती है। ऐसे में इन आदतों को छोड़ कर  सही आदतें अपनाएं।

4)  डिप्रेशन — अपने आसपास ऐसे लोगों को देखा होगा जो गुमसुम से रहते हैं या डिप्रेशन में रहते हैं वह भी लंबाई ना बढ़ने का बहुत बड़ा कारण होता है। जब भी आप डिप्रेशन में होंगे तो दिमाग  HGH हार्मोन नहीं छोड़ता है, जो लंबाई ना बढ़ने का संकेत होता है।

5).  पानी ज्यादा नहीं पीना — हमेशा ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जाती है। पानी भरपूर मात्रा में पीने से शरीर के पोषक तत्वों की कमी नहीं हो पाती है। पोषको की कमी कहीं ना कहीं बीमारी  या लंबाई ना बढ़ने का संकेत देती है। कोशिश करें और ज्यादा से ज्यादा पानी पिए।

लंबाई बढ़ाने का घरेलू उपाय | lambai badhane ka liye gharelu upay

लंबाई बढ़ना बहुत अनिवार्य माना जाता है क्योंकि इससे आत्मविश्वास भी बढ़ जाता है। ऐसे में आप इन घरेलू उपायों से अपनी लंबाई आसानी से बढ़ा सकते हैं।

1)  चलने के तरीके का रखें ध्यान — कई बार लोग ऐसी बातों में ध्यान नहीं देते हैं लेकिन चलने के तरीके से भी लंबाई में बहुत फर्क पड़ता है। जब भी आप चले, फिरे, बैठे तो छुककर नहीं चले और ना ही बैठे। चलते समय अपने कंधों को नहीं छुकाए और एकदम सीधा चले। ऐसे में अपनी गर्दन भी पूरी सीधी रखें नीचे देख कर नहीं चले। ऐसा करने से फायदा होगा।

2) भरपूर  नींद ले — आपने सुना होगा कि सही करने के लिए भरपूर नींद लेना जरूरी है लेकिन अगर आप लंबाई बढ़ाना चाहते हैं, तो इसके लिए भी कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर लें। पर्याप्त नींद लेने पर सही तरीके से ऊतको का विसर्जन हो पाता है, जो लंबाई बढ़ाने में भी मददगार है।

3)  एक्सरसाइज करें — अगर आप लंबाई बढ़ाने के इच्छुक है, तो रोजाना एक्सरसाइज करें इससे आपकी मदद हो जाएगी। इसमें आपको पंजे के बल ऊपर उठने वाले एक्सरसाइज करें, तो आपको फायदा होगा। इसे कम से कम 15 मिनट अवश्य करें।

4)  सही पोषण ले — इसके अलावा अगर आप उचित पोषण जैसे कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन लेते हैं, तो इससे भी लंबाई बढ़ सकती है। ऐसा भोजन ले जिससे आपके शरीर में उर्जा बनी रहे।

लंबाई बढ़ाने के लिए आवश्यक है खेलकूद

ऐसा देखा जाता है कि बच्चों को खेल कूद करने से रोका जाता है लेकिन अगर आप चाहते हैं कि बच्चों की अच्छी लंबाई रहे तो खेलकूद को भी आवश्यक माना गया है। ऐसे में वे खेल खेलना चाहिए जिसमे ज्यादा कूदा जाता है जैसे रस्सी कूदना, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेनिस आदि। इससे शरीर की शारीरिक क्रियाएं भी सही दिशा में आगे बढ़ती हैं। ऐसे खेलों को आप खुले स्थानों में खेले तो अच्छा होगा। इसके अलावा दौड़ने वाले खेल भी खेले जा सकते हैं जो अपनी लंबाई बढ़ने में सहायक होंगे ।

विटामिन डी लेना भी है फायदेमंद

अगर लंबाई बढ़ाने के इच्छुक हो, तो विटामिन डी का सेवन करना फायदेमंद है। इसे आप अपने आहार में भी ले सकते हैं। इसके अलावा सूर्य की किरणों से भी विटामिन डी प्राप्त होती है। ऐसे में अगर आप आधे घंटे धूप में बैठते हैं, तो इससे आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं और अंदरुनी रूप से आप को मजबूत बनाती हैं। ऐसे में आप ठंड के दिनों में धूप में बैठकर सही पोषण प्राप्त कर सकते हैं।

अगर किसी कारणवश शरीर को विटामिन डी  नहीं मिल पाए तो इससे लंबाई बढ़ने में अवरोध हो सकता है।

दूध लेना भी है फायदेमंद

अगर बच्चे नियमित रूप से दूध लेते हैं या दूध से बनी चीजें दही, मक्खन, पनीर लेते हैं, तो इससे भी लंबाई को बढ़ाया जा सकता है। दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है, जो शरीर को पोषण देकर वृद्धि करता है। इसके अलावा दूध में प्रोटीन, विटामिन है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है तो बच्चों को दूध जरूर दें। ऐसे में बढ़ती उम्र के बच्चों को दूध जरूर ही दें इससे बेहतर परिणाम सामने आ सकते हैं।

अल्कोहल का सेवन  है खतरनाक

अगर कोई व्यक्ति अल्कोहल का सेवन करता है, तो इससे निश्चित रूप से ही लंबाई में फर्क पड़ेगा। इसके अलावा किसी प्रकार का नशा भी घातक साबित होता है। इससे शरीर को पोषक तत्व नहीं मिल पाते और लंबाई पर फर्क पड़ता है और लंबाई छोटी ही रह जाती है। ऐसे में इन चीजों से दूर ही रहे।

 अश्वगंधा भी है बहुत फायदेमंद

अश्वगंधा को औषधि गुणों की खान कहा जाता है।अगर  गर्म दूध में दो चम्मच अश्वगंधा के पाउडर को अच्छे से मिक्स करें। अगर आप चाहे तो चीनी को भी मिलाया जा सकता है। उसे अच्छे से मिलाकर रात को सोने से पहले पिए तो लंबाई बढ़ने में आपकी मदद हो सकती है। इसे आप को नियमित रूप से करना होगा और जंक फूड से दूर ही रहना होगा।

लंबाई बढ़ाने के लिए आवश्यक योगासन | lambai badhane ke liye aavashyak yogasan

आज तक योगासन से कई प्रकार की समस्याओं का समाधान किया गया है लेकिन यदि आप की लंबाई कम है, तो ऐसे में योग के माध्यम से भी लंबाई बढ़ाई जा सकती है।

1)  हलासन

यह आसन आपके लिए फायदेमंद होगा। इसके लिए पीठ के बल जमीन पर  लेटना होगा और अपने पैरों को ऊपर की ओर उठाकर लाए। अब उठे हुए पैरों से अपने माथे के ऊपर की जमीन को छूने का प्रयास करें। इस योग आसन को करते हुए गहरी सांस लें और धीरे-धीरे पैरों को सीधा करें। यह योग से कई समस्याओं के साथ-साथ लंबाई बढ़ने में भी सहायक होगा।

2)  सर्वांगासन

इस आसन के लिए आपको बिल्कुल सीधा लेटना होगा अब सांस लेते हुए पैरों को ऊपर की ओर उठाएं धीरे से कमर को ऊपर उठाने का प्रयास करें। अब हाथों को कमर पर मोड़ कर रखे। इस स्थिति में कम से कम 40 सेकंड रहे तो बेहतर होगा इस से लंबाई बढ़ती है और सिर दर्द शरीर के अन्य दर्द से राहत मिलती है।

3) भुजंगासन

यह आसन भी महत्वपूर्ण है इसके लिए उल्टे होकर लेट जाएं और पैर को बिल्कुल सीधा ही रखें। ऐसा  लेटे कि कोहनी कमर से सटी हो और हथेली ऊपर की ओर हो। अब कोहनी को मोड़ते हुए धीरे-धीरे लाएं और हथेली को बाजू में नीचे रख दे अब गर्दन को धीरे-धीरे जमीन पर रखें और नाक से जमीन को छूते हुए सिर को ऊपर की ओर उठाएं।

4).  ताड़ासन

लंबाई बढ़ाने में यह आसन महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके लिए सीधे खड़े हो जाएं और दोनों पैर को आपस में मिलाकर हथेली को बगल में ले आए। अब दोनों हथेलियों को सिर के ऊपर ले जाएं अब हथेली और छाती को ऊपर की ओर खींचे। साथ ही साथ एड़ी को भी ऊपर की ओर उठाएं कम से कम 30 सेकंड इसी अवस्था में खड़े रहे। इस आसन को कम से कम 10 बार जरूर करें इससे लंबाई बढ़ने में फायदा होगा।

5)  पश्चिमोत्तानासन

इसके लिए जमीन पर बैठकर पैरों को आगे करें और हाथों से पैरों के अंगूठे को छूने की कोशिश करें। इसे कमर की मांसपेशियों को भी आराम मिलेगा और लंबाई बढ़ाने में भी मददगार होगा इसे जरूर आजमाएं।

आत्मविश्वास बनाए रखना है जरूरी

कई बार ऐसा देखा जाता है कि कम हाइट के लोगों में आत्मविश्वास की कमी देखी जाती है। उन्हे ऐसा लगता है कि उन पर कोई भी कपड़े अच्छे नहीं लगते या कोई उन्हें पसंद नहीं करता। ऐसे में आत्मविश्वास बनाए रखें। आत्मविश्वास की बदौलत  आप आगे बढ़ सकते हैं और किसी भी कमी को दूर कर सकते हैं। लंबाई बढ़ने के लिए उपाय करें और खुश रहें।

निष्कर्ष

इस प्रकार से हमने देखा की लंबाई कम या ज्यादा होना कुछ प्राकृतिक कारणों से हैं जिन्हें हम खुद के तरीकों से बेहतर कर सकते हैं। अगर आप लगन से समय देते हुए सारे उपाय अपनाएं तो फायदा होने की  संभावना है। ऐसे में खुद पर विश्वास और धैर्य बनाए रखें और भविष्य के लिए अग्रसर रहें।

Source : https://www.ghareluayurvedicupay.com/lambai-badhane-ke-gharelu-upay/

Popular posts from this blog

क्या सप्लीमेंट आपके इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में मदद कर सकते हैं?

  सर्दियों के महीनों के दौरान, आपने उन उत्पादों के विज्ञापन देखे होंगे जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को सर्दी और फ्लू से बचाने में आपकी मदद करने का दावा करते हैं। लेकिन एक बोतल में कुछ हो सकता है, चाहे विटामिन का निर्माण हो या प्रोबायोटिक, वास्तव में स्वस्थ रहने में आपकी मदद करने के लिए आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को संशोधित करता है? हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के माइक्रोबायोलॉजी के प्रोफेसर माइकल स्टारनबैक कहते हैं, “दुर्भाग्य से, वास्तविकता यह है कि उन प्रकार के उत्पाद वास्तव में आपको कोई लाभ नहीं दे रहे हैं।” “वहाँ कोई सबूत नहीं है कि वे बीमारी से लड़ने में मदद करते हैं।” यह समझने के लिए कि आपको प्रतिरक्षा प्रणाली कैसे काम करती है, इसके बारे में थोड़ा जानने की जरूरत है।  प्रतिरक्षा  प्रणाली को बढ़ावा देने का बहुत विचार त्रुटिपूर्ण है। “प्रतिरक्षा प्रणाली बहुत बारीक है,” स्टारनबैक कहते हैं। एक प्रतिरक्षा प्रणाली के बीच एक संतुलन है जो बैक्टीरिया, वायरस और परजीवियों की संक्रमण को कम करने की क्षमता को सीमित करने के लिए प्रभावी है, और एक अतिसक्रिय प्रतिरक्षा प्रणाली है जो एलर्जी, मधुमे...

काली खांसी के लक्षण व कारण | kali khansi ke lakshan in hindi

काली खांसी भी एक प्रकार की बीमारी होती है, लेकिन यह नार्मल खांसी से हानिकारक होती है, और खांसी के लक्ष्मण को पहचानने में लगभग 7 से 10 दिन लग जाते हैं।  कभी कभी इस से भी अधिक समय लग सकता है। वैसे तो इस खांसी के लक्षण सर्दी जुखाम के समान होते हैं, लेकिन यह खांसी शरीर के लिए बहुत हानिकारक होती है।  काली खांसी के लक्षण निम्नलिखित है :- | kali khansi ke lakshan in hindi 1. काली खांसी का सबसे मुख्य लक्षण नाक का बहना होता है। जब भी कोई व्यक्ति काली खांसी से ग्रसित होता है, तो सर्वप्रथम उसका नाक बहना शुरू होता है।  2. काली खांसी से ग्रसित व्यक्ति का नाक भी बंद हो जाता है। काली खांसी का यह भी एक लक्षण काफी ज्यादा देखने को मिलता है, जिसके मरीज को सांस लेने में काफी तकलीफ होती है।  3. काली खांसी का तीसरा मुख्य लक्षण आंखों का लाल और पीला होना है। जब भी कोई व्यक्ति काली खांसी से ग्रसित होता है, तो उसकी आंखें लाल या पीले हो जाती है।  4. काली खांसी से ग्रसित मरीज को बुखार आना एक सामान्य बात होता है। इसलिए काली खांसी का उपाय जानने के लिए बुखार भी एक प्रकार का ...

कोरोना वायरस से लड़ने में अश्वगंधा के फायदे !

  दुनिया के सभी वैज्ञानिक और शोधकर्ता इस वक्त कोरोना वायरस को हराने के लिए वैक्सीन बनाने की दौड़ में शामिल हैं। कोरोना वायरस ने अभी तक दुनियाभर के 54 लाख से ज़्यादा लोगों को संक्रमित किया है। इस वायरस को ख़त्म करने के लिए दवाइयों पर एक्सपेरीमेंट से लेकर ई तरह की थैरेपी का उपयोग किया जा रहा है।   अश्वगंधा ही क्यों? पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली, आयुर्वेद को अब कोरोना वायरस से लड़ने की दवाओं में शामिल किया गया है। आईआईटी दिल्ली और जापान की AIST ने मिलकर एक शौध में पाया कि सबसे शक्तिशाली और व्यापक रूप से आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों में से एक, अश्वगंधा COVID-19 से लड़ने की मज़बूत क्षमता रखती है। अश्वगंधा में हैं एंटी-वायरल गुण शोध में पाया गया है कि अश्वगंधा कोरोना वायरस से लड़ने में महत्वपूर्ण दवा साबित हो सकती है और इसका इस्तेमाल वैक्सीन के विकास में भी किया जा सकता है। अश्वगंधा में, विशेष रूप से, कुछ प्राकृतिक जैव रासायनिक यौगिक शामिल होते हैं, जो अन्य एंटी-कोरोना वायरस दवाओं की तरह ही काम कर सकते हैं। अश्वगंधा कैसे कर सकती है मदद? यह देखा गया कि अश्वगंधा में मौजूद यौगिकों में से ...