जैसा की सर्वविदित है कि हमारी इस दुनिया में आने पर हमें कोई ना कोई समस्या बनी ही रहती हैं फिर वह सामाजिक, शारीरिक, मानसिक किसी भी रूप में हो सकती है। अगर शारीरिक रूप से बात की जाए तो कई सारी बीमारी की समस्या हमें घेरे रहती है। इन बीमारियों को बढ़ने से रोकना हमारे ही हाथों में होता है। आज हम बात करेंगे हाई ब्लड प्रेशर के बारे में, जो आज एक सामान्य शारीरिक समस्या नजर आती है। क्या है हाई ब्लड प्रेशर | Kya Hai High Blood Pressure सामान्य सी नजर आने वाली यह बीमारी कभी-कभी अपना घातक स्वरूप भी दिखा देती है। जिसमें दिल की धमनी में रक्त का प्रवाह सामान्य से कहीं ज्यादा हो जाता है। सही समय पर इस बीमारी का पता लगाना और उस पर नियंत्रण होना जरूरी होता है। सामान्य से दिखने वाली बीमारी बाद में बड़ी बीमारी का रूप ले लेती है और हमें पता भी नहीं चलता। ऐसे में अपना ध्यान रखें। हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण | High Blood Pressure Ke Lakshan In Hindi इस बीमारी से बचाव के लिए इसके लक्षणों का पता होना जरूरी है ताकि नियमित इलाज कराया जा सके। 1) थकान महसूस होना – कभी-कभी बहुत काम करते करते थक जाते हैं और...