Skip to main content

कफ का घरेलू उपचार | Cough Ka Gharelu Upchar

 हमारे आसपास कई प्रकार की समस्याएं देखी जाती है यह समस्या कभी-कभी बहुत ही ज्यादा बढ़ जाती है। अगर इससे आपका शारीरिक विकास प्रभावित हो रहा हो तो थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है आपने महसूस किया होगा कि चाहे कोई भी महीना हो एक समस्या तो हो ही जाती है और वह है कफ की समस्या। इस समस्या से काफी हद तक बच्चे, बुजुर्ग भी प्रभावित होते हैं। आज हम कफ से संबंधित आवश्यक जानकारी दे रहे हैं, जो आपके काम आ सके|

क्या है कफ | cough kya hai in hindi

आयुर्वेद में कफ के बारे में सही जानकारी प्राप्त होती है यह स्वयं की प्रकृति पर निर्भर करता है। जिस प्रकार हर इंसान के शौक, पहचान,  पसंद,  नापसंद अलग होते हैं उसी प्रकार हर इंसान में कफ की प्रवृत्ति भी अलग-अलग होती है। कफ के बारे में यह तथ्य है कि यह दो तत्वों से मिलकर बना है पृथ्वी और जल। यह दोनों मिलकर मानव शरीर को मजबूती देते हैं इसके लिए शरीर में मुख्य स्थान पेट और छाती है। यह हमारे शरीर को संतुलित करके रखता है और कष्टों से भी बचाता है।

कफ बढ़ने के कारण | cough badhne ke karan

कभी-कभी हमें ऐसा महसूस होता है कि हमारा कफ बढ़ गया है ऐसे में खुद पर ध्यान देने की आवश्यकता है। यह समस्या छोटे बच्चों में भी देखी गई है। अपने खान-पान और जीवनशैली में बदलाव की बदौलत ही हम खुद में कफ को बढ़ने से रोक सकते हैं।

1)  जब भी हम कहीं बाहर से आते हैं, तो फ्रिज से निकालकर ठंडा पानी पीने लगते हैं। ऐसा करने से बचें क्योंकि इससे भी कफ बढ़ जाता है।

2). अपने आहार का विशेष ध्यान देना होता है। ऐसे में आपको चिकनाई युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए।

3) मांसाहारी भोजन जैसे चिकन, मछली  चिकनाई युक्त हैं ऐसे में इनका सेवन ज्यादा करने से कफ की शिकायत बढ़ सकती है।

4) अगर आप तिल से बनी चीजें, दूध, गन्ना, नमक उपयोग कर रहे हो, तो यह भी कफ बढ़ने का कारण हो सकता है।

5) कभी-कभी हमारा शरीर सक्रिय, गतिशील नहीं होता और इस वजह से  से भी कफ  बढ़ने लगता है।

कफ बढ़ जाने के लक्षण | cough badh jane ke lakshan in hindi

आप लक्षणों के माध्यम से बढ़े हुए कफ की पहचान कर सकते हैं

1) बार-बार पसीना आना।

2) आलस आना।

3)  डिप्रेशन होना।

4) शरीर में लगातार चिपचिपा पन बना रहना।

5) अंगों में ढीलापन आ जाना।

कफ का घरेलू उपचार | Cough ka gharelu Upchar

अगर आप बहुत ज्यादा कफ से परेशान है, तो घरेलू उपाय करके भी राहत प्राप्त कर सकते हैं।

1) अगर आप लगातार कफ से परेशान हैं, तो सुबह खाली पेट गर्म पानी का सेवन करें तो उससे आपको फायदा हो सकता है।

2) अगर आप नींबू में एक चम्मच शहद डालकर गर्म पानी के साथ पीते हैं, तो इससे आपको बहुत ही फायदा होगा।

3) अगर आप अदरक को कूटकर उसमें शहद के साथ मिलाकर सेवन करें तो इस से भी आप को फायदा होगा। अदरक में किसी भी इंफेक्शन को बढ़ने से रोकने ताकत होती है।

4) अगर आप कफ को ठीक करने के लिए  भाप ले इससे भी आपको फायदा होगा। आप इसे दिन में दो या तीन बार कर सकते हैं।

5) अगर आप गर्म दूध मे एक चम्मच हल्दी डालकर सोते समय पिए, तो इससे आपको फायदा होगा। हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण है, जो आपको कफ में भी फायदा पहुंचाते हैं।

6) अगर आप गरम सूप पीएं फिर चाहे सूप  चिकन, टमाटर, पालक किसी का भी हो सकता है।  गरम सूप कफ को निकालने में मदद करता है। आप चाहें तो इसे इसमें अदरक भी डाला जा सकता है।

7) इसी प्रकार से प्याज मे भी एंटीबायोटिक गुण पाया जाता है, जो प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का भी काम करते हैं इसमें शक्कर मिला दिया जाए और उसे थोड़े समय छोड़ दिया जाए और उसे पी लिया जाए तो इससे कफ में राहत मिलेगी।

8) गाजर को कफ दूर करने में सहायक माना गया है। यदि आप इसका रस निकालकर उसका उपयोग करें साथ में शहद मिला लें। शहद में उपस्थित एंटीऑक्सीडेंट कफ को दूर करने में सहायक है।

9) अगर आप घर में उपस्थित  काली मिर्च को पीस लें और उसमें एक छोटी चम्मच शहद मिलाकर सेवन करें तो इससे आपको फायदा होगा।

10) अगर आप अंगूर का जूस पिए तो इससे भी फायदा होगा। अंगूर में हेरोस्टिलवेन पदार्थ है, जो किसी भी संक्रमण से दूर रखता है।

11) इसके अलावा तुलसी का काढ़ा भी आपको फायदा पहुंचाएगा। इसमें काली मिर्च, अदरक, शहद को भी डाला जा सकता है।

सूखी खांसी का घरेलू उपाय

कफ बढ़ने से हो सकती है यह समस्या

कफ बढ़ना  बहुत बड़ी समस्या नहीं माना जाता लेकिन यदि आप इससे ज्यादा ही परेशान है, तो आप को संभलने की आवश्यकता होगी क्योंकि इससे आपको कुछ दूसरी समस्याएं भी हो सकती हैं।

1).  शरीर में भारीपन होना —  कई बार ऐसा होता है कि ज्यादा कफ के बढ़ जाने से शरीर में भारीपन महसूस होता है। ऐसे में ध्यान रखने की आवश्यकता है।

2)  भूख न लगना — कई बार देखा गया है कि कफ के बढ़ने से भूख नहीं लगती है हमें लगता है कि ऐसा थकान के कारण हो रहा है पर होता है कफ की वजह से।

3) आलस — ऐसा भी देखा गया है कि बार-बार आलस आना भी बढ़े हुए कफ के कारण होता है। किसी भी काम में मन नहीं लगता है और पूरे दिन सुस्ती बनी रहती है।

4)  सर्दी जुकाम — सर्दी जुकाम होना भी बढ़े हुए कफ के कारण होने वाले समस्या है। ऐसे उपायों के माध्यम से भी इस समस्या से निपटा जा सकता है।

5)  सिर दर्द — वैसे तो सिर दर्द के कई कारण होते हैं। लेकिन सिर दर्द का होना बढ़े हुए कफ के कारण उत्पन्न समस्या भी है।

6) खांसी — कफ की वजह से बार बार खांसी की समस्या बनी रहती है जिसमें बार-बार कफ बाहर आने लगता है।

कफ में फायदेमंद है यह काढा़

अगर आप लगातार कफ से परेशान हैं, तो ऐसे में आप घर में ही काढ़ा बनाकर उसका सेवन कर सकते हैं इन्हें बनाना आसान है। इसकी तासीर गर्म होती है इसलिए दिन में दो बार से ज्यादा उपयोग ना करें।

काढा़ बनाने के लिए दो गिलास पानी में थोड़ा सा गुड़, एक चम्मच अजवाइन, काली मिर्च,  दालचीनी पाउडर शहद डालकर पकाएं। उसे आपको तब तक पकाना होगा जब तक पानी आधा ना रह जाए। इसे आप दिन में दो बार पीएं। थोड़े दिनों में आपके कफ की समस्या दूर हो जाएगी और आप को राहत मिलेगी।

कफ से बचने के लिए दूर रहे इन आहार से भी

अगर आप कफ से दूर रहना चाहते हैं, तो आपको इन  आहारों से दूरी बनाना होगा।

1) दूध — ऐसा देखा गया है कि कई लोगों को दूध से ठंडे दिन में एलर्जी होती है उससे बहुत ज्यादा कफ बनने लगता है। ऐसे में दूध का सेवन नहीं करें तो बेहतर होगा।

2)  मांसाहार — ज्यादा कफ होने की स्थिति में मांसाहार से भी दूर रहे। ऐसा माना गया है कि उनमें कफ बढ़ाने वाले पदार्थ शामिल होते हैं।

3)  शराब और सिगरेट — ऐसे में शराब और सिगरेट से दूर ही रहे। इससे शरीर कमजोर होता है और इम्यूनिटी भी कमजोर हो जाती है।

बच्चों में कफ की समस्या

बच्चों में काफी समस्या अक्सर देखी जाती है और जब बच्चे छोटे हो, तो ऐसे में वे अपनी बात ठीक से बता भी नहीं सकते हैं। कई बार मौसम में परिवर्तन होने पर भी समस्या देखी गई है। आप बच्चों के लिए भी थोड़े उपाय आजमा सकती हैं जिससे उनको आराम और राहत मिल सके।

करें उपयोग नेजल स्प्रे का

अगर बच्चों में कफ की समस्या बढ़ रही है, तो आप सेलाइन  नेजल स्प्रे का उपयोग कर सकते हैं। इसे आप सोने से पहले दें तो फायदा होगा। इससे आसानी से  म्यूकस ढीला होकर बाहर आ जाता है।

गर्म पानी से नहलाएं

कई बार बच्चे बहुत छोटे होते हैं और उनकी समस्या बढ़ने लग जाती हैं। ऐसे में अगर सलाइन स्प्रे से आराम नहीं हो पा रहा हो, तो आप बच्चे को गर्म पानी से भी नहला सकती हैं। इससे बच्चे को फायदा होगा।

बच्चे को पेय पदार्थ दें

अगर बच्चा कफ के कारण ठीक से खाना नहीं खा पा रहा हो, तो ऐसे में पेय पदार्थ देना फायदेमंद होगा। उन्हें पानी देते रहे साथ में जूस और हो सके तो दूध भी दे। इससे बच्चे को पोषण मिलता रहेगा और कफ से राहत भी मिलेगी। इस बीच बच्चे का पूरी तरह से साफ सफाई का ध्यान रखें जिससे फिर से संक्रमण ना हो सके।

आप चाहे तो एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल करके भी आप बच्चे को राहत दे सकती हैं इसके लिए विशेषज्ञ से भी सलाह दी जा सकती है।

निष्कर्ष

इस प्रकार से देखा गया कि कफ की समस्या को बहुत बड़ी समस्या नहीं समझा जाता बावजूद इसके हमें कुछ सावधानी रखते हुए काम करना चाहिए। सही आहार से समस्या से बचा जा सकता है। मौसम के अनुसार ही अपना खानपान रखें।

ऐसा भी देखा गया है कि यह समस्या बुजुर्गों और बच्चों में  ज्यादा होती है, जो कभी-कभी गंभीर समस्या भी उत्पन्न कर सकती है। ऐसे में परिवार के प्रत्येक सदस्य का ख्याल रखें और खास तौर से खुद का। घरेलू उपायों से आप सुरक्षित रह सकते हैं। ऐसे में इन्हें जरूर आजमाएं।

Source: https://www.ghareluayurvedicupay.com/cough-ka-gharelu-upchar/

Popular posts from this blog

दाद ठीक करने का घरेलू उपाय

  इस बदलती जीवनशैली में हम अपने आसपास कई प्रकार की बीमारियों को देखते हैं। इनमें से कोई बीमारी सामान्य होती है और इनका इलाज भी सामान्य रूप से हो जाता है लेकिन कुछ बीमारी ऐसे भी हैं जिनके बारे में हमें ज्यादा जानकारी नहीं होती और उनके बारे में कई प्रकार की भ्रांतियां भी फैली रहती हैं। उनमें से एक है दाद की बीमारी। दाद क्या है | daad kya hai दरअसल दाद एक  प्रकार के संक्रमण के रूप में हमें नजर आता है, जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है। यह हमेशा त्वचा की ऊपरी परत पर दिखाई देता है। शरीर के जिस हिस्से में यह समस्या हो जाती है वहां पर लाल चकत्ते दिखाई देते हैं जहां पर अत्यधिक खुजली महसूस होती है। कभी-कभी तो उसी के कारण संक्रमित जगह पर घाव भी हो सकता है। शुरुआत में इसकी पहचान करना मुश्किल होता है और जब तक पता चलता है तब तक यह फैल चुका होता है ऐसे में बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें। दाद के मुख्य प्रकार | daad ke mukhya prakar दाद कई प्रकार के होते हैं और यह शरीर के अलग-अलग भागों में संक्रमण करने का काम करते हैं। 1)  टीनिया बारबाई  — यह संक्रमण हमेशा चेहरे पर होता ह...

पतले होने के घरेलू उपाय | Patle Hone KE Gharelu Upay

  इस आधुनिक युग में हर इंसान बिल्कुल फिट होना चाहता है फिर चाहे उम्र कोई भी हो। देखा जाए तो कहीं ना कहीं यह सही भी है। आपको युवा वर्ग में एक जुनून नजर आएगा और वह है पतला होने का। खुद को फिट होने में पतला होने को जरूरी माना जाता है। जो लोग मोटे होते हैं या फिर थोड़ा सा भी वजन ज्यादा होता है वह पतले होने के लिए बहुत ही परेशान होते हैं। ऐसे में हम आपकी मदद करेंगे ताकि पतला आसानी से हो सके वह भी आसान और घरेलू उपाय से। पतला होने के घरेलू उपाय | Patle Hone KE Gharelu Upay in Hindi अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और पतला होने के इच्छुक हैं, तो आप  घरेलू उपाय  भी अपना सकते हैं यह उपाय आपके लिए कारगर होंगे। फाइबर युक्त भोजन लेना होगा फायदेमंद अगर पतला होना चाहते हैं, तो ऐसे में अपने खाने में फाइबर वाला भोजन लेना बिल्कुल सही विकल्प है। ऐसे भोजन में जल्दी भूख नहीं लगती और इससे पोषण भी प्राप्त हो जाता है। ऐसे में आप ओट्स, कॉर्नफ्लेक्स, सलाद को भी ले सकते हैं। फाइबर शरीर में पोषक तत्वों की कमी को भी पूरा करते हैं अतः ऐसे आहार को जरूर शामिल करें। 2). ज्यादा से ज्यादा फल व पत्तेदार ...

बवासीर का घरेलू उपचार

  रोजमर्रा के जीवन में हमें कोई ना कोई शारीरिक परेशानी घेरे रहती है। कभी-कभी तो हमारी परेशानी दवाइयों से ठीक हो जाती है तो कभी लंबे इलाज का सहारा लेना पड़ता है। इन शारीरिक परेशानियों से मानसिक  अवचेतन,  चिड़चिड़ापन आसानी से देखा जा सकता है। आपने आज तक बहुत सारे ऐसे रोगों के बारे में सुना होगा जो हमें मानसिक परेशानी के साथ साथ शारिरीक परेशानी भी देते हैं। आज हम ऐसे रोगों की बात करेंगे जिन्हे घरेलू उपाय से ही आप ठीक हो सकते हैं और वह रोग है बवासीर का। आप आसानी से बवासीर को अलविदा कह सकते हैं। यहाँ बवासीर के लिए घरेलू उपचार की सूची दी गई है जिससे आप अपने पाइल्स का इलाज कर सकते हैं। बवासीर क्या है | Bawasir Kya Hai यह बहुत ही दर्द युक्त रोग है, जो शुरुआत में ही पहचान लिया जाए तो इलाज करने में बेहतरीन होती है। इस रोग में मलाशय या गुदा में कुछ छोटे-छोटे मस्से होने लगते हैं। यह मस्से दर्द युक्त और चुभन युक्त होते हैं। यदि इसका सही इलाज नहीं किया जाए तो यह बड़े होकर मटर या चने के आकार या उससे भी बड़े हो जाते हैं जिनमें दर्द और भी बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में मल विसर्जन करने म...