Skip to main content

कोरोना वायरस से लड़ने में अश्वगंधा के फायदे !


 

दुनिया के सभी वैज्ञानिक और शोधकर्ता इस वक्त कोरोना वायरस को हराने के लिए वैक्सीन बनाने की दौड़ में शामिल हैं। कोरोना वायरस ने अभी तक दुनियाभर के 54 लाख से ज़्यादा लोगों को संक्रमित किया है। इस वायरस को ख़त्म करने के लिए दवाइयों पर एक्सपेरीमेंट से लेकर ई तरह की थैरेपी का उपयोग किया जा रहा है।  

अश्वगंधा ही क्यों?

पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली, आयुर्वेद को अब कोरोना वायरस से लड़ने की दवाओं में शामिल किया गया है। आईआईटी दिल्ली और जापान की AIST ने मिलकर एक शौध में पाया कि सबसे शक्तिशाली और व्यापक रूप से आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों में से एक, अश्वगंधा COVID-19 से लड़ने की मज़बूत क्षमता रखती है।

अश्वगंधा में हैं एंटी-वायरल गुण

शोध में पाया गया है कि अश्वगंधा कोरोना वायरस से लड़ने में महत्वपूर्ण दवा साबित हो सकती है और इसका इस्तेमाल वैक्सीन के विकास में भी किया जा सकता है। अश्वगंधा में, विशेष रूप से, कुछ प्राकृतिक जैव रासायनिक यौगिक शामिल होते हैं, जो अन्य एंटी-कोरोना वायरस दवाओं की तरह ही काम कर सकते हैं।

अश्वगंधा कैसे कर सकती है मदद?

यह देखा गया कि अश्वगंधा में मौजूद यौगिकों में से एक, विथानोन (वाई-एन) और एक अन्य प्राकृतिक चिकित्सा, न्यूजीलैंड प्रोपोलिस Mpro की संरचना को अवरुद्ध करने और कमज़ोर करने में काफी प्रभावी और उपयोगी है। इसलिए, अगर उचित मात्रा और खुराक में COVID की वैक्सीन के उत्पादन में इसका उपयोग किया जाता है, तो अश्वगंधा इससे निपटने में सहायक साबित हो सकती है और यहां तक ​​कि कोरोना वायरस के प्रसार को भी रोक सकता है।

क्या अश्वगंधा कोरोना वायरस के लिए एंटी-वायरल दवा है?

इसको लेकर अभी भी शोध जारी हैं, हालांकि, हमें ये मालूम है कि अश्वगंधा उपचार के लिए आयुर्वेद में काफी शक्तिशाली और बेहतर मानी जाती है, जिसका उपयोग कई उपयोग और लाभ हैं। ये ज़ुकाम और खांसी को ठीक करने में काफी कारगर साबित होती है।  

इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद

रोज़ाना अश्वगंधा खाने से आपकी इम्यूनिटी को बढ़ावा मिलता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि ज़ुकाम होने पर अश्वगंधा का सेवन बढ़ाने से शरीर को उबरने में मदद मिलती है। साथ ही ये औषधि एक वायरल इंफेक्शन के साथ होने वाले तनाव और थकान से उबरने में भी मदद करती है। अश्वगंधा दिल और शरीर के लिए फायदेमंद मानी जाती है।

तनाव कम करती है

रोज़ाना अश्वगंधा के सेवन से तनाव नियंत्रण में या फिर कम हो सकता है। साथ ही शरीर में कोर्टीसोल का उत्पादन कम करता है और इंफ्लामेंशन भी रोकता है। 


Popular posts from this blog

बवासीर का घरेलू उपचार

  रोजमर्रा के जीवन में हमें कोई ना कोई शारीरिक परेशानी घेरे रहती है। कभी-कभी तो हमारी परेशानी दवाइयों से ठीक हो जाती है तो कभी लंबे इलाज का सहारा लेना पड़ता है। इन शारीरिक परेशानियों से मानसिक  अवचेतन,  चिड़चिड़ापन आसानी से देखा जा सकता है। आपने आज तक बहुत सारे ऐसे रोगों के बारे में सुना होगा जो हमें मानसिक परेशानी के साथ साथ शारिरीक परेशानी भी देते हैं। आज हम ऐसे रोगों की बात करेंगे जिन्हे घरेलू उपाय से ही आप ठीक हो सकते हैं और वह रोग है बवासीर का। आप आसानी से बवासीर को अलविदा कह सकते हैं। यहाँ बवासीर के लिए घरेलू उपचार की सूची दी गई है जिससे आप अपने पाइल्स का इलाज कर सकते हैं। बवासीर क्या है | Bawasir Kya Hai यह बहुत ही दर्द युक्त रोग है, जो शुरुआत में ही पहचान लिया जाए तो इलाज करने में बेहतरीन होती है। इस रोग में मलाशय या गुदा में कुछ छोटे-छोटे मस्से होने लगते हैं। यह मस्से दर्द युक्त और चुभन युक्त होते हैं। यदि इसका सही इलाज नहीं किया जाए तो यह बड़े होकर मटर या चने के आकार या उससे भी बड़े हो जाते हैं जिनमें दर्द और भी बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में मल विसर्जन करने म...

घर पर बॉडी बनाने के तरीके

  आज के समय में लोग आधुनिकीकरण की ओर बढ़ रहे हैं, जो कहीं ना कहीं सही भी है। हम जितना आधुनिक होंगे उतने ही खुद में भी कुछ बदलाव करने होंगे। आधुनिकीकरण की दौड़ में कोई भी किसी से पीछे नहीं होना चाहता फिर वह बच्चे हो, युवा वर्ग हो, या बुजुर्ग हो। इस आधुनिक युग में खुद को फिट रखने की जद्दोजहद भी देखी जा सकती है। खासकर युवा वर्ग खुद की बॉडी बनाने या स्लिम ट्रिम करने में अपनी सारी मेहनत लगा देते हैं। ऐसा भी माना जाता है कि  जब तक फिट नहीं होंगे तो हम पीछे रह जाएंगे। इसमें हम देखेंगे कि युवाओं में बॉडी बनाने की होड़ बनी है वहीं कहीं ना कहीं बॉलीवुड अभिनेताओं को देखकर भी होती है। बॉडी बनाना है एक नया ट्रेंड बॉडी बनाना एक ट्रेंड के रूप में सामने आया है। ऐसा देखा जाता है कि बॉडी बना लेने से लोगों  का ध्यान आसानी से ध्यान खींचा जा सकता है लेकिन यह पूर्ण रूप से सत्य नहीं है। बॉडी बनाना ही काफी नहीं होता लेकिन यह भी सत्य है कि लगातार बढ़ते इस  ट्रेंड से नए व्यवसाय जैसे जिम ट्रेनर, पर्सनल ट्रेनर की अवसर बढ़ जाते हैं। अगर आप चाहे तो घर पर भी आसानी से बॉडी बनाई जा सकती है जो आपके ल...

दाद ठीक करने का घरेलू उपाय

  इस बदलती जीवनशैली में हम अपने आसपास कई प्रकार की बीमारियों को देखते हैं। इनमें से कोई बीमारी सामान्य होती है और इनका इलाज भी सामान्य रूप से हो जाता है लेकिन कुछ बीमारी ऐसे भी हैं जिनके बारे में हमें ज्यादा जानकारी नहीं होती और उनके बारे में कई प्रकार की भ्रांतियां भी फैली रहती हैं। उनमें से एक है दाद की बीमारी। दाद क्या है | daad kya hai दरअसल दाद एक  प्रकार के संक्रमण के रूप में हमें नजर आता है, जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है। यह हमेशा त्वचा की ऊपरी परत पर दिखाई देता है। शरीर के जिस हिस्से में यह समस्या हो जाती है वहां पर लाल चकत्ते दिखाई देते हैं जहां पर अत्यधिक खुजली महसूस होती है। कभी-कभी तो उसी के कारण संक्रमित जगह पर घाव भी हो सकता है। शुरुआत में इसकी पहचान करना मुश्किल होता है और जब तक पता चलता है तब तक यह फैल चुका होता है ऐसे में बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें। दाद के मुख्य प्रकार | daad ke mukhya prakar दाद कई प्रकार के होते हैं और यह शरीर के अलग-अलग भागों में संक्रमण करने का काम करते हैं। 1)  टीनिया बारबाई  — यह संक्रमण हमेशा चेहरे पर होता ह...