मां बनना हर औरत का सपना होता है। मां बनने से औरत को संपूर्ण माना जाता है। एक औरत के जीवन में एक पल ऐसा भी आता है, जब वह ऐसे दौर से गुजरती है जब सारी दुनिया की खुशी अपने पास ही पाती है। मां बनना किसी भी औरत के जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ होता है पर ऐसे समय में खुद का ख्याल रखने की भी जरूरत होती है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि अपने खान-पान दिनचर्या को ध्यान में रखते हुए इम्यूनिटी पर पूरा ध्यान दिया जाए। कई बार इम्यूनिटी पावर कम हो जाती है जिससे महिलाओं को बहुत से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे ही लाजवाब टिप्स बताने जा रहे हैं जिनसे आप प्रेगनेंसी में भी अपनी इम्यूनिटी पावर को बढ़ा सकते हैं। प्रेगनेंसी में यूनिटी पावर को बढ़ाने के लिए ले इन आहारों को प्रेगनेंसी में पूरा घर महिला का ध्यान रखता है लेकिन इस समय खुद का ध्यान रखना भी बहुत ही जरूरी हो जाता है। जब तक मां की इम्यूनिटी सही नहीं होगी तब तक बच्चा भी सही तरीके से विकसित नहीं हो पाएगा इसीलिए इम्युनिटी के लिए मां को विशेष आहार लेने की आवश्यकता होगी। 1) कैल्शियम कैल्शियम हड्डियों क...