Skip to main content

Pregnancy Test Kit

 मां बनना हर महिला के लिए एक अनुपम तोहफा है। कहते हैं ना मां बनना एक तरफ तो सारी दुनिया का गम एक तरफ। एक माँ सौ दर्द झेलकर भी अपने बच्चों को पालने का दमखम रखती है। शादी के बाद हर महिला को इस तोहफे का इंतजार होता है।

कभी-कभी प्रेग्नेंट होने के संकेत जल्दी नहीं मिल पाते तो वही आप 1 महीने के अंदर ही प्रेगनेंसी का पता लगा सकते हैं। प्राचीन समय की बात की जाए तो प्रेगनेंसी का पता लगाने के लिए डॉक्टर के पास शुरुआत में ही जाना जरूरी समझा जाता था पर आज के दौर में महिलाएं प्रेग्नेंसी किट के माध्यम से ही शुरुआत में जांच कर लेती हैं,जो सुरक्षित भी है। इससे कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है।

कब करना सही होगा प्रेगनेंसी टेस्ट | Pregnancy Test Kab Karna Sahi Hoga

Pregnancy Test एक निश्चित समय में ही किया जाए तो फायदा होगा। इसके लिए आप पीरियड मिस होने के 1 सप्ताह के बाद Pregnancy Test करने पर सबसे अच्छा ही समय माना गया है। इस समय यूरिन में एचसीजी की उचित मात्रा पाई जाती है जिसके माध्यम से आसानी से टेस्ट हो सकता है। कोशिश करना चाहिए कि यूरिन सुबह का ही हो जिससे सही परिणाम प्राप्त हो सके। कभी-कभी पेट में दर्द, जी मिचलाना, सिर दर्द, चक्कर जैसे लक्षण भी देखे गए हैं जो प्रेगनेंसी के लक्षण होते हैं।

एचसीजी किट का उपयोग है आसान

अपनी प्रेगनेंसी की जांच करने हेतु ज्यादातर एचसीजीसी   किट का ही उपयोग किया जाता है। यह कारगर और सबसे अच्छी बात यह है कि इससे आप घर बैठे ही आसानी से ही  जांच कर सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं है। यह वह हार्मोन होता है, जो प्रेग्नेंसी के समय बहुतायत से बनता है और यही हार्मोन यूरिन में आ जाता है।

इस प्रयोग हेतु सुबह के समय के यूरिन को उस किट में डालकर प्रेगनेंसी का पता लगाया जा सकता है। इस टेस्ट को पीरियड मिस होने पर या फिर  प्रेगनेंसी के शुरुआती दिनों में किया जा सकता है।

भारत के बाजारों में मिलने वाली अच्छी प्रेगनेंसी टेस्ट किट

अपनी प्रेगनेंसी की जांच के लिए महिलाएं एक्साइटिड रहती हैं। उन्हें आने वाले मेहमान का इंतजार रहता है अगर आप बाजार जाए तो आपको कई प्रकार की प्रेग्नेंसी किट मिल जाएंगे।

1) प्रेगा न्यूज़ प्रेगनेंसी टेस्ट किट | Prega News Pregnancy Test Kit

प्रेगा न्यूज़ का नाम लोगों और दर्शकों के लिए नया नहीं है। आज सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला किट यही है। यह एक प्रकार का ऐसा है जिससे अपनी प्रेगनेंसी का पता लगाना बिल्कुल आसान हो जाता है। प्रेगनेंसी टेस्ट किट आसानी से आपको मेडिकल स्टोर में मिल जाएगी।

इस किट का उपयोग सुबह करे जब उसमें यूरिन की 3/4 बूंदे स्ट्रिप पर डालें। इसके लिए आपको लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा अगले 5 मिनट में ही उसका परिणाम  दिखाई देंगा। आपको आने वाली लाइन का मतलब भी अच्छे से समझ में आना चाहिए। 5 मिनट के अंदर ही उसका परिणाम आपके सामने होगा।

अगर आपको एक लाइन  दिखाई दे तो इसका मतलब है कि आप प्रेग्नेंट  नहीं है और अगर दो गुलाबी लाइन आ जाए तो समझ जाएं कि आप प्रेग्नेंट हैं। कई बार किसी स्थितियों में भी परिणाम सही नहीं आ पाता तो अच्छा होगा यदि आप एक बार फिर से यह टेस्ट कर ले। बाजार में आपको ₹50 में उपलब्ध होंगे पर अगर आप ऑनलाइन लेते हैं, तो आपको कुछ डिस्काउंट भी  मिल सकता है।

2) डॉ रेड्डी वेलोसिटी प्रेगनेंसी किट |Dr Reddy Velocit Pregnancy Test

उसी प्रकार यह एक अन्य Pregnancy Test kit है, जो प्रेगनेंसी को सूचित करती है। इसका  इस्तेमाल करना भी आसान होता है भारत में महिलाएं इसका उपयोग भी किया करती हैं। इसके टेस्ट के लिए भी यूरिन की कुछ बूंदें का उपयोग किया जाता है  यूरिन डालने के बाद इसमें दो रंग का बैंड नजर आता है, जो C  एवं T  के रूप में होता है। इस प्रेगनेंसी किट को भी प्रेगनेंसी की सत्यता के लिए उपयोग किया जा सकता है। इसकी ज्यादा वेलोसिटी होने के बाद भी टेस्ट करना आसान होता है।

3) आई कैन प्रेगनेंसी टेस्ट किट | I Can Pregnancy Test

यह प्रेगनेंसी किट भी काफी प्रचलन में है। अगर आप सोशल मीडिया को उपयोग ज्यादा करते हैं, तो कहीं ना कहीं इसका विज्ञापन देखा जा सकता है। इस के पैकेट में ही  ड्रॉपर पर और किट उपलब्ध रहता है जिसमें यूरिन की 3/4 बूंदे strip में डालना होता है जिसके माध्यम से भी आप आसानी से तीन-चार मिनट में ही Pregnancy Test सकती हैं।

अगर आपको गहरा गुलाबी और पर्पल रंग दिखाई दे तो यह इस बात का प्रमाण है कि आप प्रेग्नेंट हैं। अगर आपको किसी भी रंग का बैंड दिखाई ना दे इसका मतलब यह है कि आप  प्रेग्नेंट नहीं है। एक बार में अगर आपको संतुष्टि ना मिले तो फिर से नए सिरे से भी टेस्ट किया जा सकता है। इसकी कीमत बहुत ही कम है और ऑनलाइन भी उसकी खरीदी की जा सकती है।

4) फ्री कॉलर टेस्ट काड प्रेगनेंसी किट

अन्य Pregnancy Test Kit की तरह इसे भी यूरिन के उपयोग से ही प्रेगनेंसी की जांच की जा सकती है। यह प्रोडक्ट एमएसडी फार्मास्यूटिकल्स का है इसमें भी यदि दो लाइन आती है, तो यह प्रेगनेंसी दर्शाती है और अगर एक ही लाइन आए, तो प्रेगनेंसी नहीं होती है। एक भी लाइन  ना सही से दिखाई नहीं दे तो टेस्ट सही नहीं माना जाएगा। अगर आप चाहे तो इसका उपयोग से भी प्रेगनेंसी का पता लगाया जा सकता है।

5) क्लियर प्लस प्रेगनेंसी किट

यह प्रेगनेंसी किट भी बहुत कामगर है जिसे प्रीमियम किट के रूप में जाना जाता है। जब पीरियड मिस करने पर इसका उपयोग किया जाए तो इसका परिणाम सही साबित होता है। थोड़ा अलग तरीका होता है यदि प्लस साइन आता है तो इसका मतलब है कि आप प्रेग्नेंट है और यदि माइनस आए, तो प्रेग्नेंट नहीं है। इसमें परिणाम सिर्फ 3 मिनट में ही प्राप्त किया जा सकता है जो अन्य किट की अपेक्षा बहुत ही कम होता है।

6) प्रेगा न्यूज़ एडवांस प्रेगनेंसी किट | Prega News Pregnancy advance pregnancy test kit

प्रेगा न्यूज़ प्रेगनेंसी किट के  एक नया रूप सामने आया है, जो एडवांस प्रेगनेंसी किट के रूप में देखा गया है। इसमें यूरिन को  strip में डालने के बाद 5 सेकंड तक रखना होता है और उसे छोड़ देना होता है। बहुत ही कम समय में प्रेगनेंसी का पता लगाया जा सकता है। मैनकिन्ड फार्मास्युटिकल्स के द्वारा बनाया गया यह किट अधिकांश महिलाएं उपयोग कर रहे हैं इसमें भी आप निसंदेह ऑनलाइन सस्ती दरों में कर सकती हैं।

7)  क्लियरव्यू एचसीजी प्रेगनेंसी टेस्ट

अगर आप किसी अच्छे किट की तलाश में है तो यह किट आपके काम की हो सकती है। इसमें 3 से 4 सेकेंड तक यूरिन को स्ट्रिप में रहने दे आने वाले 5 मिनट में आसानी से टेस्ट हो जाता है। अगर आपको दो नीली लाइन दिखाई दे तो यह प्रेगनेंसी दर्शाती है एक नीली लाइन प्रेग्नेंट नहीं होना दर्शाती है।

8)  कार्डिनल हेल्थ प्रेगनेंसी रैपिड टेस्ट किट

प्रेगनेंसी किट का उपयोग जल्द से जल्द प्रेगनेंसी का पता लगाया जा सकता है। इसमें भी सुरक्षित तरीके से रख सकते हैं जब भी आपको उपयोग करना हो तो 10 मिनट के पहले निकाल ले। इस किट को भी यूरिन के माध्यम से टेस्ट किया जाता है, जो आसान है। इसमें यूरिन की तीन से चार बूंदे डालना होता है और सिर्फ 3/ 4 मिनट में ही परिणाम आपके सामने होगा यह अन्य प्रेगनेंसी किट की अपेक्षा थोड़ा महंगा है पर कामगार भी है।

प्रेगनेंसी में इम्यूनिटी पावर कैसे बढ़ाए

प्रेगनेंसी किट के प्रकार | Pregnancy kit ke prakar

किट का उपयोग अधिकतर महिलाएं करती हैं, जो सुविधाजनक भी है। यह दो प्रकार के होते हैं

1) कप प्रेगनेंसी टेस्ट किट

इसमें टेस्ट एक कप के माध्यम से किया जाता है। यूरिन को कप मे एकत्रित करना होता है। कप टेस्ट किट में ही उपलब्ध होता है जब भी प्रेगनेंसी हो तो दो लाइन और प्रेगनेंसी के ना होने पर एक ही लाइन दिखाई देती है।

2)  स्ट्रीप प्रेगनेंसी टेस्ट किट

इस किट में रंग का परिवर्तन भी देखा जा सकता है, जो HSG के हार्मोन के संतुलन को भी बताता है। महिलाएं ज्यादातर  इसी का ही उपयोग करती हैं।

प्रेगनेंसी टेस्ट किट के फायदे | Pregnancy Test Kit Ke Fayde

1) यह आप आसानी से घर पर ही कर सकती हैं।
2) यह बहुत ही सस्ते दामों में उपलब्ध होता है।
3) आप चाहे तो ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं।
4) इसे आप अकेले ही उपयोग कर सकती हैं।
5) एक बार सही परिणाम ना आने पर दोबारा भी किया जा सकता है।

गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक भोजन

टेस्ट नेगेटिव आए तो घबराएं नहीं

कई बार महिलाएं मां बनने के लिए उत्साहित होती है और टेस्ट करने पर रिपोर्ट नेगेटिव आ जाती है। ऐसे में महिलाएं हीन भावना से घिर जाती हैं। ऐसे में आप ध्यान रखें और टेस्ट दोबारा से करें। अगर कोशिशों के बाद भी मां नहीं बन पाई हैं, तो चिंता की बात नहीं। एक बार डॉक्टर से जरूर सलाह ले। अपनी देखभाल करें और खुश रहें। अपने किसी दोस्त, रिश्तेदार से अपनी बात साझा करें आपको अच्छा महसूस होगा।

निष्कर्ष

इस प्रकार से हमें देखा कि हमारे पास मार्केट में कई प्रकार के किट उपलब्ध हैं जिनसे आप खुद की मदद कर टेस्ट कर सकती हैं। आप इनमें से कोई भी किट इस्तेमाल कर सकती हैं और अपना सही निर्णय ले सकती हैं। जीवन में आ रहे खुशियों को अपनाएं और हमेशा खुश रहिए।

Source : https://www.ghareluayurvedicupay.com/pregnancy-test-kit/

Popular posts from this blog

क्या सप्लीमेंट आपके इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में मदद कर सकते हैं?

  सर्दियों के महीनों के दौरान, आपने उन उत्पादों के विज्ञापन देखे होंगे जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को सर्दी और फ्लू से बचाने में आपकी मदद करने का दावा करते हैं। लेकिन एक बोतल में कुछ हो सकता है, चाहे विटामिन का निर्माण हो या प्रोबायोटिक, वास्तव में स्वस्थ रहने में आपकी मदद करने के लिए आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को संशोधित करता है? हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के माइक्रोबायोलॉजी के प्रोफेसर माइकल स्टारनबैक कहते हैं, “दुर्भाग्य से, वास्तविकता यह है कि उन प्रकार के उत्पाद वास्तव में आपको कोई लाभ नहीं दे रहे हैं।” “वहाँ कोई सबूत नहीं है कि वे बीमारी से लड़ने में मदद करते हैं।” यह समझने के लिए कि आपको प्रतिरक्षा प्रणाली कैसे काम करती है, इसके बारे में थोड़ा जानने की जरूरत है।  प्रतिरक्षा  प्रणाली को बढ़ावा देने का बहुत विचार त्रुटिपूर्ण है। “प्रतिरक्षा प्रणाली बहुत बारीक है,” स्टारनबैक कहते हैं। एक प्रतिरक्षा प्रणाली के बीच एक संतुलन है जो बैक्टीरिया, वायरस और परजीवियों की संक्रमण को कम करने की क्षमता को सीमित करने के लिए प्रभावी है, और एक अतिसक्रिय प्रतिरक्षा प्रणाली है जो एलर्जी, मधुमे...

काली खांसी के लक्षण व कारण | kali khansi ke lakshan in hindi

काली खांसी भी एक प्रकार की बीमारी होती है, लेकिन यह नार्मल खांसी से हानिकारक होती है, और खांसी के लक्ष्मण को पहचानने में लगभग 7 से 10 दिन लग जाते हैं।  कभी कभी इस से भी अधिक समय लग सकता है। वैसे तो इस खांसी के लक्षण सर्दी जुखाम के समान होते हैं, लेकिन यह खांसी शरीर के लिए बहुत हानिकारक होती है।  काली खांसी के लक्षण निम्नलिखित है :- | kali khansi ke lakshan in hindi 1. काली खांसी का सबसे मुख्य लक्षण नाक का बहना होता है। जब भी कोई व्यक्ति काली खांसी से ग्रसित होता है, तो सर्वप्रथम उसका नाक बहना शुरू होता है।  2. काली खांसी से ग्रसित व्यक्ति का नाक भी बंद हो जाता है। काली खांसी का यह भी एक लक्षण काफी ज्यादा देखने को मिलता है, जिसके मरीज को सांस लेने में काफी तकलीफ होती है।  3. काली खांसी का तीसरा मुख्य लक्षण आंखों का लाल और पीला होना है। जब भी कोई व्यक्ति काली खांसी से ग्रसित होता है, तो उसकी आंखें लाल या पीले हो जाती है।  4. काली खांसी से ग्रसित मरीज को बुखार आना एक सामान्य बात होता है। इसलिए काली खांसी का उपाय जानने के लिए बुखार भी एक प्रकार का ...

कोरोना वायरस से लड़ने में अश्वगंधा के फायदे !

  दुनिया के सभी वैज्ञानिक और शोधकर्ता इस वक्त कोरोना वायरस को हराने के लिए वैक्सीन बनाने की दौड़ में शामिल हैं। कोरोना वायरस ने अभी तक दुनियाभर के 54 लाख से ज़्यादा लोगों को संक्रमित किया है। इस वायरस को ख़त्म करने के लिए दवाइयों पर एक्सपेरीमेंट से लेकर ई तरह की थैरेपी का उपयोग किया जा रहा है।   अश्वगंधा ही क्यों? पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली, आयुर्वेद को अब कोरोना वायरस से लड़ने की दवाओं में शामिल किया गया है। आईआईटी दिल्ली और जापान की AIST ने मिलकर एक शौध में पाया कि सबसे शक्तिशाली और व्यापक रूप से आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों में से एक, अश्वगंधा COVID-19 से लड़ने की मज़बूत क्षमता रखती है। अश्वगंधा में हैं एंटी-वायरल गुण शोध में पाया गया है कि अश्वगंधा कोरोना वायरस से लड़ने में महत्वपूर्ण दवा साबित हो सकती है और इसका इस्तेमाल वैक्सीन के विकास में भी किया जा सकता है। अश्वगंधा में, विशेष रूप से, कुछ प्राकृतिक जैव रासायनिक यौगिक शामिल होते हैं, जो अन्य एंटी-कोरोना वायरस दवाओं की तरह ही काम कर सकते हैं। अश्वगंधा कैसे कर सकती है मदद? यह देखा गया कि अश्वगंधा में मौजूद यौगिकों में से ...