Skip to main content

पिंपल हटाने का घरेलू उपाय | Pimple Hatane Ka Gharelu Upay

 इस बदलती जीवन शैली में हमने बहुत से बदलाव महसूस किए हैं, जो हमारे लिए सही भी है और जरूरी भी। लेकिन आप ने यह महसूस किया होगा कि बदलते दौर में हमें कई नुकसान भी उठाने पड़ जाते हैं जो स्वास्थ्य संबंधी भी हो सकते हैं।

बदलते हुए परिवेश की एक मुख्य समस्या बार-बार पिंपल का आना है। इनकी वजह से मन में हीन भावना भी आ जाती है। ऐसे में हम आपका मार्गदर्शन करेंगे ताकि ऐसी समस्याओं को दूर कर सके और खुद को स्वस्थ रख सके।

कैसे होता है पिंपल | pimple kaise hote hai

1). पिंपल होना त्वचा की तैलीय ग्रंथियों पर निर्भर करता है। इन तैलीय ग्रंथियों के बहुत ज्यादा विकसित होने पर पिंपल होते हैं इन्हें स्वाभाविक माना जाता है। कई बार इन्हें ठीक होने में काफी समय भी लग जाता है।

2). पिंपल होने का मुख्य कारण मसालेदार, तैलीय पदार्थों का सेवन भी है।

3). अगर आप जंक फूड का ज्यादा ही सेवन करते हैं तो पिंपल होने की संभावना बढ़ जाती है।

4). अगर व्यक्ति ज्यादातर धूल के संपर्क में आए तो पूरी संभावना रहती है कि पिंपल हो जाए। धूल हमेशा त्वचा को नुकसान पहुंचाने का काम करती है।

5). बहुत ज्यादा चाय, कॉफी लेना भी पिंपल को जन्म देता है। इसमें कैफीन की अत्यधिक मात्रा है, जो पिंपल के लिए सही नहीं है।

6). कभी कभी इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट हमारे त्वचा के लिए सही नहीं होते और पिंपल होने लगते हैं।

7). कुछ हेवी डोज की दवाइयां लेने से कई बार डिंपल का सामना करना ही पड़ता है।

8). एक उम्र के बाद हार्मोन परिवर्तन होने के कारण ही पिंपल हो जाते हैं।

9). अगर आप बहुत ज्यादा तनाव लेते हैं तो इससे भी आपको पिंपल की समस्या हो सकती है।

पिंपल ठीक करने के आसान उपचार | pimple ko thik karne ke aasan upchar

अगर आप लगातार पिंपल (pimple) से परेशान हो रहे हो, तो कुछ आसान से घरेलू उपाय के माध्यम से ही आप अपने पिंपल की समस्या को दूर कर सकते हैं।

1). एलोवेरा

एलोवेरा औषधि गुणों के कारण हमारे लिए बहुत ही उपयोगी है। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण है, जो किसी भी बैक्टीरिया को आक्रमण करने से रोकता है। ऐसे में पिंपल वाली त्वचा में एलोवेरा को कुछ देर तक लगाकर छोड़ दिया जाए तो इससे फायदा भी होगा।

2). नारियल तेल

नारियल तेल को बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। किसी भी जीवाणु को खत्म करने की ताकत नारियल तेल में है। ऐसे में यदि आप नारियल तेल को रुई के माध्यम से अपने पिंपल में लगाते है, तो इससे फायदा साफ नजर आएगा और चेहरे में चमक भी आ जाएगी।

3). लहसुन

यह हमारे लिए कई मायनों में फायदेमंद है। इनमें एलीसीन नामक पदार्थ है, जो किसी भी बैक्टीरिया से लड़ने में सहायता करता है। ऐसे में यह पिंपल के लिए भी फायदेमंद है। लहसुन को कूटकर या पीसकर उसे पिंपल पर कुछ देर के लिए लगा रहने दें और फिर उसे धो लें तो कुछ ही दिनों में पिंपल की समस्या कम होती नजर आएगी।

4). हल्दी और शहद

हल्दी में करक्यूमिन नामक पदार्थ पाया जाता है, जो एंटीसेप्टिक और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। ऐसे में हल्दी और शहद को मिलाकर उपयोग किया जाए तो इससे बहुत ही फायदा होगा। इसे कुछ देर के लिए लगा रहने दें और फिर इसे धो लें। इससे आपके पिंपल कम हो जाएंगे।

5). नींबू

नींबू में विटामिन सी होता है, जो किसी भी रोग से लड़ने में हमारी मदद करता है। नींबू में एंटीबैक्टीरियल गुण भी हैं, जो पिंपल को खत्म कर देते हैं। आप अगर रोजाना नींबू के रस को पिंपल में लगाएं तो इससे काफी हद तक आपको आराम मिलेगा।

6). मुल्तानी मिट्टी

पिंपल होने का कारण हमारी तैलीय त्वचा है। ऐसे में अगर आप मुल्तानी मिट्टी में चंदन पाउडर और गुलाब जल डालकर अपने पिंपल में लगाएं तो इससे निश्चित रूप से आप को फायदा होगा। इसके साथ ही त्वचा भी चमकीली हो जाती है।

7). दालचीनी और शहद

शहद और दालचीनी दोनों ही हमारी त्वचा के लिए फायदेमंद है, जो किसी भी जीवाणु से लड़ने में हमारी मदद करते हैं। इसके लिए दालचीनी को बारीक पीस लें और उसमें शहद मिला लें। उसे पिंपल पर लगाए आपको बहुत ही जल्दी फर्क महसूस होने लगेगा।

8). सेंधा नमक

आज तक सेंधा नमक का उपयोग खाने के रूप में किया गया है लेकिन इसमें मैग्नीशियम की अधिकता के कारण यह हमारी त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। इसके लिए सेंधा नमक को गुनगुने पानी में डालकर मिलाएं उसे रूई की मदद से पिंपल वाले स्थानों में लगाएं। इससे आपको बहुत ही फायदा होगा। इसे कम से कम आधा घंटे तक करें धीरे-धीरे आपको लाभ मिलने लगेगा।

9). टूथपेस्ट

पिंपल को ठीक करने में टूथपेस्ट का भी योगदान रहता है। इसमें पाया जाने वाला रसायन पिंपल को ठीक करने (pimple ko thik karne) में फायदेमंद होता है। पिंपल में यदि कुछ देर के लिए टूथपेस्ट लगा ले, तो इसमें आपको फायदा होगा।

10).नीम

नीम को प्राचीन काल से ही त्वचा के लिए फायदेमंद बताया गया है। नीम में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो त्वचा को फायदा पहुंचाते हैं इसलिए नीम को औषधि के रूप में जाना जाता है। ऐसे में नीम को पीसकर अपने पिंपल पर लगाए तो ठंडक के साथ-साथ पिंपल को ठीक (pimple ko thik) भी किया जा सकता है। आप चाहे तो साथ में तुलसी को पीसकर ही लगाया जा सकता है।

11). सेब का सिरका

सेब के सिरके में विटामिन ए है, साथ ही एंटीबैक्टीरियल गुण भी। ऐसे में यदि पिंपल में सेब के सिरके को लगा लिया जाए तो इससे बहुत ही फायदा होगा इसे जरूर आजमाएं।

प्रेगनेंसी में पिंपल | pregnancy mein pimple

ऐसा होता है कि प्रेगनेंसी में महिलाओं को पिंपल होने लगते हैं। ऐसा जरूरी नहीं है कि हर महिला में यह लक्षण दिखाई दें। पिंपल होने का मुख्य कारण है (pimple hone ke mukhya karan) , एस्ट्रोजन हार्मोन की अधिकता जो पहले 3 महीने में देखे जाते हैं। ऐसे में आप परेशान ना हो। कुछ ही दिनों के बाद पिंपल स्वयं खत्म भी हो जाते हैं।

पिंपल मे इन आहारों से रहे दूर | pimple main in aahar se rahe dur

पिंपल का होना सामान्य सी होने वाली समस्या है लेकिन अगर आप खानपान में थोड़ी सावधानी रखें तो निश्चित रूप से ही पिंपल दूर हो जाएंगे।

1). नॉनवेज से रहे दूर

आप में से बहुत लोगों को नॉन वेज खाना पसंद आता है। ऐसे में अगर आपको पिंपल है, तो नॉनवेज से दूरी बना ले। नॉनवेज अत्यधिक मात्रा में अम्लीय है, जो पीएच लेवल को असंतुलित कर देता है। साथ ही साथ नॉन वेज मे प्रोटीन अधिक होता है। ऐसे में नॉनवेज से दूर रहने में ही भलाई है।

2). दूध से बनी चीजों से रहें दूर

पिंपल के होने पर दूध से बनी चीजों का सेवन बंद कर दें। ऐसा माना गया है कि गाय, भैंस के दूध को पीने से तेलीय ग्रंथि जल्दी ही सक्रिय हो जाती हैं। ऐसे में अपना ध्यान रखें और दूध से दूरी बना ले।

3). मसालेदार खाने से रहें दूर

पिंपल के होने पर मसालेदार खाने से दूर रहने की सलाह दी जाती है, जो सही भी है। मसालेदार खाने में अत्यधिक मात्रा में तेल होता है, जो तेलीय ग्रंथि को जल्दी सक्रिय करता है। साथ ही साथ पाचन को भी कमजोर बनाता है। ऐसे में ऐसे आहार से दूर ही रहे।

4). चीनी से बनी चीजों से रहे दूर

अगर आपको मीठा खाना पसंद है, तो कुछ दिनों के लिए इसे खाना छोड़ना होगा। ज्यादा चीनी युक्त भोजन लेने से त्वचा में पिंपल में सूजन आने लगती हैं। ऐसे में मीठा खाना कम करें।

यह चीजें होंगी आपके लिए फायदेमंद

पिंपल के होने पर कुछ खास चीजों को खाने पर आपको फायदा होगा, इन्हें जरूर आजमाए।

1). हरी सब्जियों का करें सेवन

आपको ऐसी सब्जियां बहुतायत से लेनी होगी, जो हरी होने के साथ-साथ विटामिन बी, विटामिन ई भरपूर मात्रा में हो। जैसे लौकी, पालक, आंवला, गाजर, चुकंदर, तोरई आदि।

2). फलों का करें भरपूर उपयोग

पिंपल के होने पर मौसमी फलों का सेवन करें जिसमें संतरा, अनार, मौसंबी, पपीता, सेब, टमाटर, केला, नींबू हो। इसमें उपस्थित विटामिन ए और विटामिन डी पिंपल को कम करने में फायदेमंद है।

कुछ जरूरी बदलाव

अगर आप पिंपल की समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में अपने जीवन शैली में आवश्यक बदलाव करके पिंपल की समस्या को दूर कर सकते हैं, इन्हें जरूर आजमाएं।

1). ज्यादा से ज्यादा पानी पिए। अच्छा होगा अगर ऐसे में गुनगुने पानी का सेवन करे।

2). हमेशा हल्का भोजन करें जैसे दलिया, खिचड़ी, ओट्स, मूंग की दाल आदि।

3). ज्यादा से ज्यादा जंक फूड से दूर ही रहे। आप चाहे तो उन चीजों को घर में ही बना कर खाएं।

4). रात को खाना खाने के बाद टहलना चाहिए ताकि पाचन संबंधी समस्या ना होने पाए।

5). अपनी त्वचा का ध्यान रखें साफ सफाई का पूरा ध्यान दें।

मेकअप से जुड़े जरूरी बदलाव | makeup se judi jaruri badlav

अक्सर जब मेकअप किया जाता है, तो ध्यान नहीं रखा जाता है और हर प्रकार के प्रोडक्ट का उपयोग कर लिया जाता है। एक बात हमेशा याद रखें कि जब भी आप मेकअप करें, तो ऐसे प्रोडक्ट का उपयोग ना करें जिससे त्वचा तैलीय हो जाती है। ऐसे में त्वचा में कभी भी बादाम के तेल का उपयोग ना करें। इससे आपकी त्वचा के रोम छिद्र बंद हो जाते हैं और पिंपल होने लगते हैं। हमेशा मॉइस्चराइजर का उपयोग करें और त्वचा को पिंपल से दूर रखें।

निष्कर्ष

इस लेख मे हमने पूरी कोशिश की है कि आपको पिंपल संबंधित जानकारी दे सकें। युवा वर्ग इस समस्या से ग्रसित नजर आते हैं। ऐसे में उन्हें भी परेशान होने या तनाव लेने की जरूरत नहीं है। हार्मोन का संतुलन थोड़े दिन में ठीक हो जाता है और यह समस्या भी ठीक हो जाती है।

आप ऐसे में घरेलू उपाय (gharelu upay) अपनाएं और खुद को पिंपल (Pimple) मुक्त रखें। हमारे इतने बड़े जीवन में यह छोटी समस्या है इससे घबराए नहीं बस खुद का ध्यान रखें और साफ-सफाई बनाए रखें। जल्द ही आपकी पिंपल की समस्या दूर हो जाएगी।

Source: http://www.ghareluayurvedicupay.com/pimple-hatane-ka-gharelu-upay/

Popular posts from this blog

क्या सप्लीमेंट आपके इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में मदद कर सकते हैं?

  सर्दियों के महीनों के दौरान, आपने उन उत्पादों के विज्ञापन देखे होंगे जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को सर्दी और फ्लू से बचाने में आपकी मदद करने का दावा करते हैं। लेकिन एक बोतल में कुछ हो सकता है, चाहे विटामिन का निर्माण हो या प्रोबायोटिक, वास्तव में स्वस्थ रहने में आपकी मदद करने के लिए आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को संशोधित करता है? हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के माइक्रोबायोलॉजी के प्रोफेसर माइकल स्टारनबैक कहते हैं, “दुर्भाग्य से, वास्तविकता यह है कि उन प्रकार के उत्पाद वास्तव में आपको कोई लाभ नहीं दे रहे हैं।” “वहाँ कोई सबूत नहीं है कि वे बीमारी से लड़ने में मदद करते हैं।” यह समझने के लिए कि आपको प्रतिरक्षा प्रणाली कैसे काम करती है, इसके बारे में थोड़ा जानने की जरूरत है।  प्रतिरक्षा  प्रणाली को बढ़ावा देने का बहुत विचार त्रुटिपूर्ण है। “प्रतिरक्षा प्रणाली बहुत बारीक है,” स्टारनबैक कहते हैं। एक प्रतिरक्षा प्रणाली के बीच एक संतुलन है जो बैक्टीरिया, वायरस और परजीवियों की संक्रमण को कम करने की क्षमता को सीमित करने के लिए प्रभावी है, और एक अतिसक्रिय प्रतिरक्षा प्रणाली है जो एलर्जी, मधुमे...

काली खांसी के लक्षण व कारण | kali khansi ke lakshan in hindi

काली खांसी भी एक प्रकार की बीमारी होती है, लेकिन यह नार्मल खांसी से हानिकारक होती है, और खांसी के लक्ष्मण को पहचानने में लगभग 7 से 10 दिन लग जाते हैं।  कभी कभी इस से भी अधिक समय लग सकता है। वैसे तो इस खांसी के लक्षण सर्दी जुखाम के समान होते हैं, लेकिन यह खांसी शरीर के लिए बहुत हानिकारक होती है।  काली खांसी के लक्षण निम्नलिखित है :- | kali khansi ke lakshan in hindi 1. काली खांसी का सबसे मुख्य लक्षण नाक का बहना होता है। जब भी कोई व्यक्ति काली खांसी से ग्रसित होता है, तो सर्वप्रथम उसका नाक बहना शुरू होता है।  2. काली खांसी से ग्रसित व्यक्ति का नाक भी बंद हो जाता है। काली खांसी का यह भी एक लक्षण काफी ज्यादा देखने को मिलता है, जिसके मरीज को सांस लेने में काफी तकलीफ होती है।  3. काली खांसी का तीसरा मुख्य लक्षण आंखों का लाल और पीला होना है। जब भी कोई व्यक्ति काली खांसी से ग्रसित होता है, तो उसकी आंखें लाल या पीले हो जाती है।  4. काली खांसी से ग्रसित मरीज को बुखार आना एक सामान्य बात होता है। इसलिए काली खांसी का उपाय जानने के लिए बुखार भी एक प्रकार का ...

कोरोना वायरस से लड़ने में अश्वगंधा के फायदे !

  दुनिया के सभी वैज्ञानिक और शोधकर्ता इस वक्त कोरोना वायरस को हराने के लिए वैक्सीन बनाने की दौड़ में शामिल हैं। कोरोना वायरस ने अभी तक दुनियाभर के 54 लाख से ज़्यादा लोगों को संक्रमित किया है। इस वायरस को ख़त्म करने के लिए दवाइयों पर एक्सपेरीमेंट से लेकर ई तरह की थैरेपी का उपयोग किया जा रहा है।   अश्वगंधा ही क्यों? पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली, आयुर्वेद को अब कोरोना वायरस से लड़ने की दवाओं में शामिल किया गया है। आईआईटी दिल्ली और जापान की AIST ने मिलकर एक शौध में पाया कि सबसे शक्तिशाली और व्यापक रूप से आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों में से एक, अश्वगंधा COVID-19 से लड़ने की मज़बूत क्षमता रखती है। अश्वगंधा में हैं एंटी-वायरल गुण शोध में पाया गया है कि अश्वगंधा कोरोना वायरस से लड़ने में महत्वपूर्ण दवा साबित हो सकती है और इसका इस्तेमाल वैक्सीन के विकास में भी किया जा सकता है। अश्वगंधा में, विशेष रूप से, कुछ प्राकृतिक जैव रासायनिक यौगिक शामिल होते हैं, जो अन्य एंटी-कोरोना वायरस दवाओं की तरह ही काम कर सकते हैं। अश्वगंधा कैसे कर सकती है मदद? यह देखा गया कि अश्वगंधा में मौजूद यौगिकों में से ...