इंसान का शरीर एक मशीन की तरह है जिसके प्रत्येक अंग हमारे शरीर को चलाने का काम करते हैं। ऐसे में कोई एक ही अंग छतिग्रस्त हो जाए तो मुश्किल बढ़ जाती हैं चाहे वह अंदरूनी अंग हो या फिर बाहरी। ऐसा भी होता है कि हम अपने दर्द (kamar) और परेशानी को छुपा लेते हैं यह सोच कर कि ठीक हो जाएगा पर ऐसा होता नहीं है। हमारी लापरवाही ही किसी भी रोग को बढ़ाने का काम करती हैं, ऐसे में संभल कर रहना होगा।
आज हम आपको कमर दर्द के (kamar dard ke) बारे में बताएंगे जिससे हम सभी कभी ना कभी ग्रसित रहते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि हमारी जानकारी आपको फायदा पहुंचाएंगी।
क्यों होता है कमर दर्द | kyu hota hai kamar mein dard
आपने महसूस किया होगा कि kamar dard कई बार इतना बढ़ जाता है कि हम किसी भी काम को करने में सक्षम नहीं होते हैं। हमें अपने कमर दर्द के कारण का भी पता होना जरूरी है जिससे जल्द से जल्द कमर दर्द का इलाज किया जा सके।
1). रात में हमेशा सोने की स्थिति पर भी कमर दर्द निर्भर करता है।
2). कई बार कमर के आसपास के इलाकों में वसा का अत्यधिक जमाव होने लगता है जिससे मांसपेशीय खींच जाती है और दर्द का भी अनुभव होता है।
3). कई बार किसी दुर्घटना में अंदरूनी चोट के कारण भी कमर दर्द हो सकती हैं।
4). सोते समय अत्यधिक नरम गद्दे के इस्तेमाल से भी कमर दर्द हो सकती है। ऐसे में थोड़ा कठोर गद्दा ही सही रहता है।
5). कमर या पैर के ऑपरेशन के कारण भी कमर दर्द हो सकती है।
6). कई बार उम्र बढ़ जाने के कारण हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और दर्द का बड़ा कारण बनता है।
7). ज्यादा तनाव लेने के कारण भी तंत्रिका तंत्र से दर्द होता हुआ कमर तक पहुंचता है।
8). लगातार एक ही जगह पर बैठकर काम करते रहने से भी कमर दर्द हो सकती है।
9). किसी दुर्घटना में रीढ़ की हड्डी सिकुड़ने से भी दर्द का अनुभव होता है।
कमर दर्द के घरेलू उपाय | kamar dard ke gharelu upay
1). सेंधा नमक— आज तक सेंधा नमक का उपयोग खाने के रूप में किया जाता है लेकिन अगर आप बहुत ज्यादा कमर दर्द से परेशान हैं, तो आप सेंधा नमक को नहाने वाले पानी में डालकर नहाए। अगर पानी गर्म हो तो और भी अच्छा होगा। कुछ दिनों में आपकी सेहत में सुधार आएगा।
2). आइस पैक— दर्द को कम करने के लिए आइस पैक का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 10 से 15 मिनट तक आइस पैक को रखने से फायदा होगा।
3). अनार का जूस— किसी भी जूस को पीना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। ऐसे में आप अनार जूस का सेवन करके कमर दर्द से छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं। आप चाहे तो घर में भी अनार का जूस निकाल सकते हैं। कोशिश करें कि बीज पूरे तरीके से पीस ना पाए।
4). हल्दी— हल्दी मे एंटी ऑक्सीडेंट व एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण है, जो किसी भी दर्द से छुटकारा देते हैं ।अगर आप रात को सोते समय गर्म दूध में हल्दी डालकर पिए तो इससे फायदा होगा और जल्द ही आप का दर्द ठीक हो जाएगा।
5). एलोवेरा जूस-– एलोवेरा हर घर में उगाया जाता है जो कई बीमारियों को दूर करने का काम करता है अगर आप एलोवेरा जेल में पानी डालकर रोजाना सेवन करें तो इससे भी फायदा होगा।
6). पारिजात की पत्ती-– पारिजात का पेड़ बहुत सी बीमारियों से दूर रखता है। ऐसे में कमर दर्द के लिए भी फायदेमंद है। पारिजात की पत्तियों को कूटकर बारीक पाउडर बना लिया जाए और उसमें पानी डालकर रोज सुबह खाली पेट सेवन किया जाए तो इससे निश्चित रूप से ही फायदा होगा।
7). गर्म पानी से नहाना– कमर दर्द के होने पर ठंडे के बजाय गर्म पानी से नहाए। यह आपको अंदरुनी रूप से आराम देगा।
8). लहसुन— यह औषधि रूप से बहुत ही गुणकारी है जो किसी भी दर्द से छुटकारा देता है। ऐसे में लहसुन को पीस लें और उसके रस को दर्द वाली जगह पर लगाएं इसे थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। इससे आपको फायदा होगा।
9) अरंडी का तेल— दर्द से राहत देने में कोई भी तेल फायदेमंद है। ऐसे में अगर आप अरंडी के तेल से कमर दर्द में मालिश करें तो इससे फायदा होगा। आपको मालिश नियमित रूप से करना होगा तभी दर्द में सुधार आएगा।
10). तुलसी— ऐसे कमर दर्द में तुलसी भी फायदेमंद है। घर में लगी तुलसी का रस निकालकर यदि कमर दर्द में लगाया जाए तो यह फायदेमंद होगा। अगर आप चाहे तो तुलसी के पत्तों को चबाकर भी फायदा प्राप्त कर सकते हैं।
कमर दर्द से बचाव | Prevention of Back Pain in Hindi
अगर कमर दर्द हो रहा हो, तो बचाव भी जरूरी है, नहीं तो समस्या बढ़ जाती है।
1). हमेशा कुर्सी में सीधे होकर बैठना।
2). हल्का व्यायाम या योग करना।
3). संतुलित भोजन का उपयोग करना।
4). एक ही जगह ना बैठना। थोड़े थोड़े देर में जगह बदलते रहना।
5). भारी सामान ना उठाना।
6). हमेशा सीधा चलना।
7). कमर में बेल्ट का उपयोग करना।
कमर दर्द में पेन किलर है नुकसान दायक | kamar dard painkiller hai nuksan dayak
कई बार ऐसा होता है कि किसी भी दर्द के होने पर हम पेन किलर का सेवन करने लगते हैं। काम की व्यस्तता के कारण हमें यह आसान और सुविधाजनक लगता है लेकिन कमर दर्द में पेन किलर नुकसानदायक है। ऐसा भी माना गया है कि ज्यादा पेन किलर का सेवन किडनी के लिए खतरनाक हो सकता है और दूसरी नई समस्याओं का भी जन्म होता है। ऐसे में कमर दर्द के होने पर घरेलू उपाय करें और ज्यादा पेन किलर के सेवन से बचें।
कमर दर्द के लिए आवश्यक योगासन | kamar dard ke liye avashyak yoga asana
कमर दर्द के ज्यादा होने पर अगर इलाज करवाने पर भी आराम ना मिले तो आप इस योगासन के माध्यम से कमर दर्द को ठीक कर सकते हैं। यह आसान है अर्ध उत्तानासन। इससे मांसपेशियां और कमर दर्द में आराम मिलता है इसे जरूर आजमाएं।
सबसे पहले आप सीधे खड़े हो जाएं। हाथों को ऊपर की ओर ले जाएं। धीरे से नीचे की ओर झुके और पैरों को छूने की कोशिश करें। अब सिर को जमीन की ओर रखें और कूल्हों को ऊपर की ओर उठाएं। इस स्थिति में कम से कम 30 सेकंड तक रहे। अपने शरीर के भार को अपने तलवो पर छोड़ दें। इस समय घुटना बिल्कुल सीधा होना चाहिए। अब धीरे से ऊपर की ओर आए और पूर्व स्थिति में आ जाएं इससे आपको फायदा होगा।
इस आसन से कमर दर्द और पैर दर्द में आराम मिलता है इसके साथ ही रीड की हड्डी मजबूत होती है तथा ब्लड प्रेशर में भी सहायक होता है। इसे जरूर नियमित रूप से करें।
प्रेगनेंसी में कमर दर्द | pregnancy me kamar dard
ऐसा देखा जाता है कि प्रेग्नेंसी के समय में महिलाओं को कमर दर्द होता है। जिसकी वजह से उनका चलना और बैठना भी मुश्किल होता है। ऐसे में कुछ उपाय के माध्यम से इस दर्द को कम किया जा सकता है।
देखा जाता है कि जैसे दिन बढ़ते हैं, वैसे वैसे बच्चे का विकास होने लगता है। ऐसे में कमर दर्द की समस्या सामान्य है। साथ ही साथ हारमोंस के रिलीज होने पर जोड़ भी ढीले होने लगते हैं और कमर दर्द होने लगता है। ऐसे में आसान तरीका एक्सरसाइज ही है। अगर प्रेगनेंसी में कमर दर्द से राहत चाहिए तो सुबह या शाम टहलने से भी फायदा होगा।
आॅफिस मे कमर दर्द | office me kamar dard
कई बार ऐसा भी होता है ऑफिस में लगातार एक जगह बैठे बैठे भी कमर दर्द सताने लगता है। काम की व्यवस्तता आराम नहीं करने देती और लोग लापरवाही बरतने लगते हैं।
ऐसे में कमर दर्द को दूर करने के लिए सही कुर्सी का चुनाव करें और बैठने के तरीके पर भी गौर करना जरूरी है। पैरों को नीचे लटका कर बैठे। हो सके तो पैर के नीचे कुछ ऐसा सामान रखें जिससे पैर को लटकाना ना पड़े। जब भी समय मिले तो एक्यूप्रेशर का प्रयोग किया जा सकता है जिससे खास पॉइंट के माध्यम से इलाज किया जाता है।
कमर दर्द को गंभीरता से लें | kamar dard ko gambhirta se le
ऐसा होता है कि इन दर्द से परेशान रहते हुए उसे नजरअंदाज करते हैं। ऐसा माना जाता है कि दर्द ही तो है कुछ दिन में ठीक हो जाएगा। अगर दर्द ठीक हो जाए फिर भी थोड़े दिन बाद फिर से उभर जाता है। ऐसे में दर्द को गंभीरता से लें। शुरुआती समय में ही इलाज व घरेलू उपचार अपनाए ताकि दर्द बढ़ने ना पाए। ज्यादा उम्र के दर्द को ठीक होने में समय लगता है, जो परेशानी का सबब है। ऐसे में खासतौर से घर में बुजुर्ग हो तो जरूर ध्यान दे। कमर ही नहीं बल्कि किसी भी दर्द को हल्के में ना लें और खानपान भी बिल्कुल सही रखें।
विज्ञापनों से दूर रहे | vigyapan se dur rahe
हम कई बार समाचार पत्र और टेलीविजन में कई प्रकार के विज्ञापन देखते हैं जो किसी भी दर्द को दूर करने का दावा करते हैं। ऐसे में इन विज्ञापनों से दूर ही रहें और अपना ध्यान सही उपचार में लगाएं। अगर आप किसी अनुभवी के पास है, तो उनसे सलाह भी लिया जा सकता है। कई बार यह विज्ञापन प्रचार प्रसार के लिए ही होते हैं अतः ध्यान रखें।
निष्कर्ष -
हमने देखा कि कमर दर्द छोटी मोटी नहीं बल्कि बड़ी और गंभीर समस्या भी हो सकती है। बिना किसी लापरवाही के घरेलू उपाय करना फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर शुरुआत से ही आप सचेत रहें,तो अच्छा होगा। एक पुराना दर्द भी उभरकर सामने आ जाता है इसलिए विशेष ध्यान रखे।
kamar dard ke gharelu upay मे हमने कोशिश की है जिससे हम आपकी कमर दर्द को लेकर मदद कर सके। बताए गए kamar dard ke gharelu upay आप आजमा सकते हैं और फायदा ले सकते हैं। नियमित रूप से उपाय करके आप जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे।
खुद का ध्यान रखें और बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर रहें ,यही हमारी कामना है।
Source : http://www.ghareluayurvedicupay.com/kamar-dard-ke-gharelu-upay/