Skip to main content

मोटे होने के घरेलू तरीके | Mota Hone Ke Gharelu Tarike

 इंसान की ख्वाहिश कभी भी कम या खत्म नहीं होती। एक के बाद एक हम ख्वाहिशों को जकड़ कर रखते हैं जहां एक ख्वाहिश पूरी हो तो दूसरी याद आ जाती है। इसी प्रकार से हर इंसान में कोई ना कोई कमी रहती है जो हमें खलती ही रहती है। यह भी संभव है कि हमारे अंदर की कमी किसी दूसरे के लिए कमी ना हो बल्कि एक प्रकार की देन हो।

आपने देखा होगा कि हमारे आसपास के लोगों में कई प्रकार की कमी नजर आएगी। किसी को दुबलापन सताता है, तो कोई मोटे होकर परेशान हैं। किसी की लंबाई कम है, तो कोई छोटे कद में भी खुश है। बहुत सारे ऐसे लोग होते हैं, जो बहुत ही ज्यादा दुबले होते हैं और वह मोटा होना चाहते हैं। उनके दुबली पतली काया उन्हे हीनभावना की ओर ले जाती है ऐसे में हमारे बताएं उपायों को जरूर आजमाएं जिससे आप मोटे हो सकते हैं।

मोटे होने के घरेलू उपाय | mota hone ke gharelu tarike

अगर आप लगातार अपनी दुबलेपन से हंसी का कारण बनते हैं, तो ऐसे में कुछ घरेलू उपाय से आप मोटे हो सकते है।

1). गोंद और इलायची

कई बार ऐसा होता है कि लाख कोशिश के बाद भी आप मोटे नहीं हो पाते ऐसे में यह उपाय बहुत कारगर है और करने में भी आसान है। इसके लिए आप गोंद पाउडर, इलायची पाउडर के साथ शतावरी पाउडर बनाकर अपने पास रख ले। अब उस मिश्रण को दूध के साथ रोज रात को पिए ऐसा करने से अच्छी भूख खुल जाएगी और आपकी डाइट भी बढ़ जाएगी। यह आपको मोटा करने में सहायक है।

2). किशमिश

यह उपाय भी सार्थक लाभ देगा इसमें किशमिश को रात में पानी में भिगोकर रखें और सुबह किशमिश को खा कर उसके पानी को पी लें। इससे आपकी भूख खुलने लगेगी। किशमिश में कई प्रकार के पोषक तत्व जैसे पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन ,विटामिन है, जो खून की कमी को भी दूर कर मोटापे को बढ़ा देते हैं इसे भी जरूर आजमाएं।

3). दूध और केला

केले को हमेशा से ही वजन बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसे में अगर आप केले को दूध में डालकर खाएं तो मोटापा बढ़ सकता है। हो सके तो बनाना शेक भी बनाया जा सकता है। केले में आयरन, विटामिन, पोटेशियम, फाइबर बहुतायत में है जो मोटे होने में सहायक होगा।

4). अश्वगंधा और शतावरी

इन दोनों औषधियों के माध्यम से आज तक कई प्रकार की बीमारियों को ठीक किया गया है। ऐसे में इसके उपयोग से आप अपना मोटापा भी बढ़ा सकते हैं। इसके लिए दोनों को समान मात्रा में बारीक पीसकर रख लें जब भी रात को आप दूध पिए तो उसमें एक चम्मच इन औषधि के मिश्रण को भी मिला ले। इससे आपकी भूख भी बढ़ेगी और कई प्रकार की समस्याएं भी दूर हो जाएगी।

5). सोयाबीन

आज तक आपने सोयाबीन का उपयोग सब्जी बनाने में किया होगा लेकिन अगर आप मोटापे से परेशान हो तो ऐसे समय में भी सोया मिल्क फायदेमंद है। इसके लिए 50 ग्राम सोयाबीन और 50 ग्राम चने को भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट दूध के साथ इसे खा ले। कुछ दिनों में महसूस करेंगे कि आपका वजन बढ़ गया है।

6). अंजीर

इसे सेहत को सही रखने में आवश्यक माना गया है शरीर में रक्त बढ़ाने का भी काम करता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट है, जो कैलोरी को बढ़ाते हैं अंजीर को दूध के साथ भीगा कर सुबह सेवन करें तो यह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। अगर रोजाना उपाय अपनाएं तो आप खुद की सेहत में फर्क महसूस करेंगे।

7). आलू

मोटापा बढ़ाने के लिए ऐसा आहार ले जिसमें कार्बोहाइड्रेट ज्यादा हो। ऐसे में आप आलू का नियमित रूप से सेवन करें। अगर आप रात में उबले आलू का सेवन करें तो यह फायदेमंद होगा। इससे जल्दी मोटे हो सकते हैं साथ ही ज्यादा से ज्यादा आलू का सेवन भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

मोटा होने के आसान से टिप्स | mota hone ke liye asan se tips in hindi

अगर आपके पास ज्यादा समय ना हो, तब भी आप इन आसान टिप्स उसे मोटा हो सकते हैं

1) पर्याप्त नींद लें
2). ज्यादा से ज्यादा पोषक तत्वों का इस्तेमाल करें
3). सुबह शाम मेवे युक्त दूध का सेवन करें
4). पनीर, मक्खन, दही का ज्यादा उपयोग करें
5). आलू और शकरकंद का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें
6). भोजन को देर तक चबाकर खाएं
7). फलों का सेवन भी जरूर करें

लंबाई बढ़ाने के घरेलू उपाय

मोटा होने के लिए आवश्यक आसन

अगर आप मोटा होना चाहते हैं, तो ऐसे में योग के आसनों के माध्यम से भी मोटा हो सकते हैं। जिन्हें आप आसानी से घर पर ही कर सकते हैं और थोड़े ही समय में आपका वजन बढ़ने लगेगा।

1).मत्स्यायन

यह आसन करते समय शारीरिक आकृति किसी मछली के समान हो जाती है। यह कई प्रकार की बीमारियों को हमसे दूर करता है और मोटा होने में भी कारगर है।

कैसे करें :
इसके लिए पहले आप पैर के ऊपर पैर रखकर बैठ जाएं। पीछे की ओर झुकते हुए पीठ के बल लेट जाएं। अपने पैरों को हाथ से पकड़े अब धीरे-धीरे सांस लेते हुए सिर को पीछे की ओर ले जाएं इस आसन से निश्चित ही लाभ फायदा होगा।

2). धनुरासन

यह आसान भी मोटापा बढ़ाने मददगार है। इसमें शरीर की आकृति एक धनुष जैसी हो जाती है इसमें कई प्रकार के शारीरिक विकार दूर हो जाते हैं।

कैसे करें :
इसके लिए आप जमीन पर ही लेट जाएं। अब घुटनों को मोड़ ले और हाथों से पैर के पंजों को पकड़े। धीरे से सांस लेते हुए सिर, छाती, जांघ को ऊपर की ओर उठाएं। ऐसे में सांस लेने की प्रक्रिया धीमी होनी चाहिए इस शरीर भी स्वस्थ रहता है।

3). चक्रासन

यह आसान मोटापा बढ़ाने के लिए फायदेमंद है इससे शरीर में पाचन भी बिल्कुल सही रहता है इसे जरूर आजमाएं।

कैसे करें :
इसके लिए पीठ के बल लेट जाएं। अब दोनों घुटनों को मोड़ते हुए हाथों को सिर के ऊपर ले जाते हुए जमीन पर रखें अब सांस लेते हुए सिर उठाते हुए पीठ को मोड़े। इस समय हाथ व पैर सीधे होने चाहिए। सांस को धीमी गति से लें इससे भी फायदा होगा।

4). सर्वांगासन

यह आसन मोटा करने में सहायक है जिससे पोषण अच्छा होता है और मोटापा बढ़ जाता है।

कैसे करें :
सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं। अब दोनों पैरों को एक साथ सीधा रखें। अपने पिछले भाग को हाथों के माध्यम से सहारा देकर उठाएं जिससे छाती मुंह तक आ सके।ऐसा करते समय थोड़ी देर रुक जाए और पुनः दोहराएं। यह आसन आपको मोटा करने में सहायक होगा।

5) शवासन

कैसे करें :
यह आसन शव की भांति होता है जिसमें बिल्कुल सीधा लेटना होता है।
हाथों को दूर-दूर जमीन में सटाकर रखें। हथेली ऊपर की ओर खुली हुई और आंखें बंद होना चाहिए। इस अवस्था में 10 मिनट तक लेटे रहे निश्चित रूप से इससे आपको फायदा होगा।

6). भद्रासन

यह आसान आपका मोटापा बढ़ाने में मददगार है। आप इसे आसानी से किसी भी समय कर सकते हैं। इसे आप खाना खाने के बाद भी कर सकते हैं इससे कोई नुकसान नहीं होगा इस आसन से भूख ज्यादा लगती है, जो आपके लिए फायदेमंद है।

कैसे करें :
इसके लिए दोनों पैरों को मोड़कर उनके ऊपर बैठ जाएं। इस स्थिति में दोनों हाथ को घुटने पर रखें और एक दम सीधा बैठे। सामने की ओर देखते हुए आंखों को बंद ही रखें ऐसे ही कुछ देर करें। इससे पाचन क्षमता भी सही हो जाती है।

मोटापा ना बढ़ने के कारण | motapa na badhane ke karan

कई बार दुबली पतली काया हमें खुद को ही अच्छी नहीं लगती और किसी दूसरे को देखकर हीन भावना से भर उठते हैं। अगर चाह कर भी मोटे ना हो रहे हो तो मोटापा बढ़ने के कारण पर भी गौर किया जाना जरूरी है ताकि सुधार किया जा सके।

1). कई बार अनुवांशिकता के कारण ही मोटापा नहीं बढ़ता है। घर में पूर्वजों के दुबले पतले होने पर ही मोटापा जल्दी नहीं आ पाता है।

2). कई बार ऐसा भोजन दिया जाता है, जो पोषक तत्वों से परिपूर्ण नहीं होते हैं।

3). भोजन में पर्याप्त कैलोरी का होना भी जरूरी है। मोटा होने के लिए जितनी कैलोरी की आवश्यकता है उतनी कैलोरी ना लेना भी एक कारण हो सकता है।

4). किसी प्रकार की दवाइयों के सेवन के साइड इफेक्ट हो सकते हैं और वजन बढ़ नहीं पाता है।

5). अपनी पूरी नींद ना लेना।

6). किसी प्रकार की शारीरिक या मानसिक परेशानी के होने पर भी मोटापा नहीं बढ़ता है।

सेहत बनाने के घरेलू नुस्खे

मोटा होने के लिए इन चीजों से दूर ही रहे | mota hone ke liye kya nahi khana chahiye

 

1). प्रोटीन सप्लीमेंट | protein supplements

कई बार लोग मोटे होने के लिए प्रोटीन सप्लीमेंट लेने लगते हैं यह गलत है। प्रोटीन सप्लीमेंट लेने से एनर्जी कम हो जाती है और आपके लिए खतरनाक भी हो सकता है।

2). जंक फूड | junk food

कई बार लोग जंकफूड लेना बेहतर समझते हैं। अगर आप ज्यादा ऐसा भोजन लें जिसमें पोषण सही से ना हो तो यह मोटापा बढ़ाने पर भी असरदार होगा।

अपने भोजन की मात्रा बढ़ाएं

अगर आपको मोटा होना है, तो अपने भोजन की मात्रा को पहले से बढ़ाना होगा। अगर भूख ना लगे ऐसे में भी आपको भोजन लेना होगा,जो ज्यादा कैलोरी का हो तो अच्छा होगा। आपको अतिरिक्त मात्रा में वसा लेना होगा जिसमें जल्दी वजन बढ़ सकेगा। अपने खाने में कार्बोहाइड्रेट से बने आहार ले जिनमें आलू, साबूदाना भी लेना फायदेमंद होगा। मोटा होने के लिए भोजन पर ध्यान देना होगा।

निष्कर्ष

मोटा होना आसान नहीं है। आप को संतुलित खानपान और जीवनशैली पर ध्यान देना होगा। हमारे द्वारा बताए गए उपायों को अपनाएं और जल्द से जल्द मोटा हो जाए थोड़ा समय जरूर लग सकता है लेकिन इन्हें करना आसान है।

मन में दृढ़ निश्चय कर लिया जाए तो कोई भी कार्य आसान हो जाता है। बिना किसी हीन भावना में आए अपने आत्मविश्वास को बनाए रखें और प्रसन्न रहें।

Source : http://www.ghareluayurvedicupay.com/mota-hone-ke-gharelu-tarike/

Popular posts from this blog

क्या सप्लीमेंट आपके इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में मदद कर सकते हैं?

  सर्दियों के महीनों के दौरान, आपने उन उत्पादों के विज्ञापन देखे होंगे जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को सर्दी और फ्लू से बचाने में आपकी मदद करने का दावा करते हैं। लेकिन एक बोतल में कुछ हो सकता है, चाहे विटामिन का निर्माण हो या प्रोबायोटिक, वास्तव में स्वस्थ रहने में आपकी मदद करने के लिए आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को संशोधित करता है? हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के माइक्रोबायोलॉजी के प्रोफेसर माइकल स्टारनबैक कहते हैं, “दुर्भाग्य से, वास्तविकता यह है कि उन प्रकार के उत्पाद वास्तव में आपको कोई लाभ नहीं दे रहे हैं।” “वहाँ कोई सबूत नहीं है कि वे बीमारी से लड़ने में मदद करते हैं।” यह समझने के लिए कि आपको प्रतिरक्षा प्रणाली कैसे काम करती है, इसके बारे में थोड़ा जानने की जरूरत है।  प्रतिरक्षा  प्रणाली को बढ़ावा देने का बहुत विचार त्रुटिपूर्ण है। “प्रतिरक्षा प्रणाली बहुत बारीक है,” स्टारनबैक कहते हैं। एक प्रतिरक्षा प्रणाली के बीच एक संतुलन है जो बैक्टीरिया, वायरस और परजीवियों की संक्रमण को कम करने की क्षमता को सीमित करने के लिए प्रभावी है, और एक अतिसक्रिय प्रतिरक्षा प्रणाली है जो एलर्जी, मधुमे...

काली खांसी के लक्षण व कारण | kali khansi ke lakshan in hindi

काली खांसी भी एक प्रकार की बीमारी होती है, लेकिन यह नार्मल खांसी से हानिकारक होती है, और खांसी के लक्ष्मण को पहचानने में लगभग 7 से 10 दिन लग जाते हैं।  कभी कभी इस से भी अधिक समय लग सकता है। वैसे तो इस खांसी के लक्षण सर्दी जुखाम के समान होते हैं, लेकिन यह खांसी शरीर के लिए बहुत हानिकारक होती है।  काली खांसी के लक्षण निम्नलिखित है :- | kali khansi ke lakshan in hindi 1. काली खांसी का सबसे मुख्य लक्षण नाक का बहना होता है। जब भी कोई व्यक्ति काली खांसी से ग्रसित होता है, तो सर्वप्रथम उसका नाक बहना शुरू होता है।  2. काली खांसी से ग्रसित व्यक्ति का नाक भी बंद हो जाता है। काली खांसी का यह भी एक लक्षण काफी ज्यादा देखने को मिलता है, जिसके मरीज को सांस लेने में काफी तकलीफ होती है।  3. काली खांसी का तीसरा मुख्य लक्षण आंखों का लाल और पीला होना है। जब भी कोई व्यक्ति काली खांसी से ग्रसित होता है, तो उसकी आंखें लाल या पीले हो जाती है।  4. काली खांसी से ग्रसित मरीज को बुखार आना एक सामान्य बात होता है। इसलिए काली खांसी का उपाय जानने के लिए बुखार भी एक प्रकार का ...

कोरोना वायरस से लड़ने में अश्वगंधा के फायदे !

  दुनिया के सभी वैज्ञानिक और शोधकर्ता इस वक्त कोरोना वायरस को हराने के लिए वैक्सीन बनाने की दौड़ में शामिल हैं। कोरोना वायरस ने अभी तक दुनियाभर के 54 लाख से ज़्यादा लोगों को संक्रमित किया है। इस वायरस को ख़त्म करने के लिए दवाइयों पर एक्सपेरीमेंट से लेकर ई तरह की थैरेपी का उपयोग किया जा रहा है।   अश्वगंधा ही क्यों? पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली, आयुर्वेद को अब कोरोना वायरस से लड़ने की दवाओं में शामिल किया गया है। आईआईटी दिल्ली और जापान की AIST ने मिलकर एक शौध में पाया कि सबसे शक्तिशाली और व्यापक रूप से आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों में से एक, अश्वगंधा COVID-19 से लड़ने की मज़बूत क्षमता रखती है। अश्वगंधा में हैं एंटी-वायरल गुण शोध में पाया गया है कि अश्वगंधा कोरोना वायरस से लड़ने में महत्वपूर्ण दवा साबित हो सकती है और इसका इस्तेमाल वैक्सीन के विकास में भी किया जा सकता है। अश्वगंधा में, विशेष रूप से, कुछ प्राकृतिक जैव रासायनिक यौगिक शामिल होते हैं, जो अन्य एंटी-कोरोना वायरस दवाओं की तरह ही काम कर सकते हैं। अश्वगंधा कैसे कर सकती है मदद? यह देखा गया कि अश्वगंधा में मौजूद यौगिकों में से ...