Skip to main content

दांतो के दर्द को दूर करने का घरेलू उपाय

 हमें अपने शरीर को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी होता है जिससे हम अपने सभी शारीरिक व मानसिक क्रियाएं सही प्रकार से कर सके। हमारे लिए हमारा हर अंग महत्वपूर्ण है। किसी एक अंग को नुकसान होने पर बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है।

इस कड़ी में हम देखते हैं कि दांत हमारे लिए बहुत ही उपयोगी हैं और कई बार हमारे दांतों में भी कई प्रकार की समस्याएं देखी गई हैं। ऐसे में हमें अन्य अंगों की तरह दांतों का विशेष ध्यान रखना होगा।

क्यों होता है दांतों में दर्द | kyo hota hai dant main dard

कभी-कभी इस दर्द से गुजरना ही पड़ता है, जिससे हमें परेशानी भी होती है। दांतों में दर्द के कई कारण होते हैं।

1) अगर आपके दांतों में किसी प्रकार की सूजन या संक्रमण हो, तो इससे दांतों का दर्द बहुत हद तक बढ़ जाता है।

2) ऐसा कई लोगों के साथ होता है कि बहुत ज्यादा गर्म या ठंडा खा लेने पर दांत अत्यधिक संवेदनशील हो जाते हैं और यह वजह भी दांत के दर्द का कारण बनते हैं।

3) किसी दुर्घटना या खेल की वजह से भी दांत टूट जाते हैं या हिलने लगते हैं। इस वजह से भी दांतों में जोरों का दर्द होने लगता है।

4) कुछ लोगों को खाना खाते समय दांतो को पीसने की आदत होती है। इस वजह से भी दांतों में दर्द होने लगता है।

5) कई बार दांतों में कीड़े भी लगते हैं जिससे दांतो और उसके आसपास के क्षेत्रों में दर्द होने लगता है।

दांत दर्द ठीक करने के घरेलू उपाय | dant dard thik karne ke gharelu upay

दांत दर्द कई बार इस हद तक बढ़ जाते हैं कि उसे बर्दाश्त करना भी मुश्किल होता है। ऐसे में दांत दर्द घरेलू उपाय के माध्यम से भी ठीक कर सकते हैं।

1) जब भी दांतों में दर्द सताए तो सबसे पहले गर्म पानी में नमक डालकर कुल्ले करना ना भूले। गर्म पानी दांतों में गर्माहट लाकर उसे ठीक करने में मदद करेगा।

2) अगर आप दर्द वाले हिस्से में थोड़ा सा लॉन्ग का तेल रुई में लेकर लगाएं तो इससे भी फायदा होने वाला है। यह दांत दर्द ठीक करने का प्राचीन उपाय हैं।

3) अगर आप थोड़े थोड़े देर में नींबू का रस  दांतों में लगाएं तो इससे भी आपको फायदा होगा।

4) अगर लगातार दर्द बढ़ता ही जा रहा है, तो ऐसी स्थिति में आधा चम्मच नमक में एक चुटकी काली मिर्च पाउडर मिलाकर दर्द पर लगाएं। उससे बहुत ही फायदा होगा।

5) अगर आप दर्द वाले हिस्से में टी पैक के माध्यम से सिकाई करते रहे तो इससे भी दांतों का दर्द कुछ ही दिनों में खत्म हो जाता है।

6) ऐसे दर्द के लिए सरसों का तेल भी फायदेमंद है। अगर आप इस तेल को दर्द वाले जगह पर या मसूड़े पर लगाएं तो दांत दर्द की समस्या खत्म हो जाती है।

7) इस दर्द से छुटकारा प्याज के माध्यम से भी मिल सकता है। अगर आप  प्याज के छोटे टुकड़े को दर्द में लगाएं तो फायदा होगा। साथ ही साथ प्याज चबाना भी फायदेमंद होगा।

8) अमरूद के पत्ते से भी दर्द से छुटकारा मिल सकता है अतः इनका उपयोग जरूर करें।

9) अगर आप चाहे तो बर्फ के टुकड़े से भी आराम मिल सकता है बस छोटे से टुकड़े को दांत के ऊपर रखे।  ठंडेपन  के कारण दर्द कम हो जाता है।

दांत दर्द में कैसा आहार लेना है आवश्यक | dant dard me kaisa aahar lena hai avashyak

दांत दर्द होने पर अपने खानपान पर भी विशेष ध्यान देना होगा। ऐसा आहार लेना होगा, जो दांतो के हित में कार्य करें।

1) उबले आलू — दांत दर्द में उबले आलू खाना फायदेमंद है। आलू उबालने पर नरम हो जाते हैं जिसे जिससे चबाना या खाना आसान होता है। उबले आलू को कई प्रकार से व्यंजन बनाकर उसका सेवन कर सकते हैं।

2) बिना मसाले का खाना — जब भी दांत दर्द हो, तो अपने आहार में ज्यादा मसाले का इस्तेमाल ना करें। कम मसाले या बिना मसाले का आहार लेने से दांतों का दर्द बढ़ेगा नहीं क्योंकि मसालेदार खाना नुकसान पहुंचा सकता है।

3) जूस — जब भी हम जूस का सेवन करते हैं, तो कई प्रकार के पौष्टिक पदार्थ हमें मिलते हैं जो कि जूस में उपलब्ध फलों से प्राप्त होते हैं। यह सारे पोषक तत्व मिलकर दर्द को कम करने का काम करते हैं। ऐसे में दांत दर्द होने पर भी आप जूस का सेवन कर सकते हैं।

4) केला — ऐसा माना जाता है कि केला हमें उर्जा देखकर हमारी आंतरिक ऊर्जा को भी बढ़ाने का काम करता है। केले में पाया जाने वाला एंजाइम से हम अपने दांतों की सुरक्षा सही तरीके से कर सकते हैं। पके होने के कारण केले को खाने में भी आसानी होती है।

5) दलिया — दलिया में हमारे शरीर को पोषण देने वाले फाइबर, विटामिन मौजूद हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाकर किसी भी दर्द को कम करने का काम भी करते हैं।

कैसे किया जा सकता है दांत दर्द से बचाव | kaise kiya ja sakta hai dant dard se bachav

अगर दांत दर्द से बचाव कर लिया जाए तो निश्चित रूप से दांत दर्द को बढ़ने से रोका जा सकता है और यदि दांत दर्द ना हो तो ऐसे मे बचाव करके हमेशा के लिए दर्द से छुटकारा किया जा सकता है।

1) तंबाकू का सेवन नहीं करें। उसमें उपस्थित हानिकारक पदार्थों दांतो को कमजोर बनाने का काम करते हैं।

2) धूम्रपान से दूरी बना ले।

3) अगर आप दिन में दो बार ब्रश करें, तो इससे भी फायदा हो सकता है।

4) ज्यादा चीनी वाले या बहुत ज्यादा नमक वाले पदार्थों का सेवन नहीं करें।

5) ज्यादा से ज्यादा ऐसी सब्जियों का इस्तेमाल करें जिसमें फाइबर भरपूर मात्रा में हो।

6) ऐसे टूथपेस्ट का उपयोग करें जिसमे फ्लोराइड हो, इससे दांत पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो जाते हैं।

7) हमेशा अपने मुंह की सफाई का ध्यान रखें समय-समय पर कुल्ला करते रहे।

8) सही खानपान का विशेष ध्यान रखें।

घुटने का दर्द दूर करने का घरेलू उपाय

खाए ठंडी तासीर वाले फल

जब भी आप ठंडी तासीर वाले फल जैसे खीरा, तरबूज, ककड़ी को अपने आहार में शामिल करते हैं,तो यह दांतो के लिए फायदेमंद हो जाता है। अगर आप सॉलिड  फल या कोई आहार नहीं खा पा रहे हो, तो ऐसे में यह फल आपको राहत देंगे। दांतो के साथ-साथ पाचन के लिए यह फल महत्वपूर्ण है।

दांत में लगे कीड़ों को खत्म करने के उपाय

कई बार ऐसा भी होता है कि दांत में दर्द कीड़ों के कारण होता है, जो कोशिशों के बाद भी खत्म नहीं हो पाते हैं। ऐसे में इन उपायों को किया जा सकता है।

1) एलोवेरा तेल — जिस दांत पर आपको दर्द होगा वहां अगर आप एलोवेरा तेल लगाएं तो इससे भी आपको बहुत ही फायदा होगा। एलोवेरा में एंटीबायोटिक गुण है, जो दांतों की सड़न को दूर करने का काम करते हैं। इसलिए इनका उपयोग जरूर करें जिससे दांत के कीड़े खत्म हो जाएंगे।

2) दही का उपयोग — कई लोगों को यह भ्रांति होती है कि दांतों में कीड़े होने पर दही का सेवन नहीं करना चाहिए यह गलत है बल्कि यदि आपके दांतों में कीड़ों के होने से दर्द होता है, तो दही का सेवन जरूर करें। दही में पाए जाने वाला बैक्टीरिया दांत दर्द को कम करने में फायदा पहुंचाते हैं।

3) मुलेठी का उपयोग —  अगर आप दांत में कीड़े लगने से परेशान हैं, तो ऐसे में मुलेठी का उपयोग आपके लिए फायदेमंद होगा। यह दांतो के किसी भी संक्रमण से बचाता है। इसके लिए मुलेठी को पीसकर उसमें पानी मिला लें अब उसे दांतों पर लगाएं। थोड़े दिनों में दर्द ठीक हो जाएगा और कीड़े भी नहीं लगेंगे।

4) सेलमन मछली — अगर आप दांत में लगे कीड़ों से परेशान हैं और इस वजह से आप लगातार दर्द से घिरे रहते हैं, तो ऐसे में सैलमन मछली का सेवन करना फायदेमंद होगा। इसमें कैल्शियम और विटामिन डी है, जो  दांतों के लिए फायदेमंद है इसके अलावा हड्डियों को मजबूत बनाती है।

5)  ब्लैक टी का उपयोग — ब्लैक टी पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो किसी भी शारीरिक समस्या से हमें दूर रखते हैं। ब्लैक टी दांतों, मसूड़ों को मजबूत बनाकर किसी भी दर्द से दूर ही रखते हैं।

6) फिटकरी पाउडर — यदि सरसों के तेल को गर्म करके फिटकरी पाउडर डालकर मिश्रण बना लिया जाए और उस मिश्रण को अगर अपने सड़े हुए दांतो में लगाया जाए तो इससे दांतों के कीड़े खत्म हो जाएंगे। इसे जरूर आजमा कर देखें।

एक्यूप्रेशर का ले सकते हैं सहारा

दांत दर्द से छुटकारा पाने के लिए एक्यूप्रेशर का सहारा लिया जा सकता है। एक्यूप्रेशर में कुछ मुख्य पॉइंट के माध्यम से इलाज किया जा सकता है। दांतो के लिए पॉइंट अंगूठे और तर्जनी अंगुली में होता है। यह पॉइंट जोड़ में होता है। आप चाहे तो खुद से ही एक्यूप्रेशर कर सकते हैं। आपको कम से कम 1 मिनट तक पॉइंट को दबाकर रखना होगा ऐसा करने से एक महत्वपूर्ण एण्डोरफिन हार्मोन रिलीज होकर दांत दर्द को कम करता है।

दांत दर्द है संकेत इन बीमारियों के

जब भी आपको दांत दर्द हो, तो उसे नजरअंदाज नहीं करें क्योंकि यह किसी बड़ी बीमारी का संकेत भी हो सकते हैं।

1) साईनस — जब भी आपको दांत दर्द हो, तो ऐसे में साइनस की भी संभावना हो सकती है। ऐसा देखा जाता है कि साइनस दांतों की जड़ों के ऊपर उपस्थित होते हैं, तो ऐसे में पूरी संभावना है कि साइनस की समस्या होने पर भी दांत दर्द हो।

2) हार्ट अटैक — ऐसा भी देखा गया है कि कोई भी हार्ट प्रॉब्लम के होने पर दांतों में दर्द होने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में ध्यान रखें।

3) केविटी होना — किसी प्रकार की  कैविटी के होने पर दांतों में दर्द की समस्या बनी रहती है अतः ऐसे किसी भी दर्द की होने से अपना ख्याल रखें।

ब्रश करते समय रखें ख्याल इन बातों का

जब भी दांत में दर्द हो, तो ब्रश करते समय पूरा ख्याल रखें। कुछ मुख्य बातों का ध्यान रखकर दर्द से बचा जा सकता है।

1) कभी भी जल्दबाजी में ब्रश ना करें।

2) दिन में दो बार ब्रश करना सही रहता है।

3) दांतों में हल्का दबाव बनाते हुए ब्रश करें इससे फायदा होगा।

4) कम से कम 30 सेकंड तक ब्रश करें।

5) दांत को ऊपर, नीचे, अंदर, बाहर सही तरीके से ब्रश करना चाहिए।

निष्कर्ष

कई बार हम दांतो के दर्द को नजरअंदाज कर देते हैं और बार-बार दर्द को सहते रहते हैं। ऐसे में खुद का ख्याल रखें और सही खान-पान ले। अगर आप घरेलू उपाय करेंगे तो इससे भी आपको फायदा मिलेगा इन्हें जरूर आजमाएं। हमारा लेख पढ़ने के लिए धन्यवाद।

Popular posts from this blog

क्या सप्लीमेंट आपके इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में मदद कर सकते हैं?

  सर्दियों के महीनों के दौरान, आपने उन उत्पादों के विज्ञापन देखे होंगे जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को सर्दी और फ्लू से बचाने में आपकी मदद करने का दावा करते हैं। लेकिन एक बोतल में कुछ हो सकता है, चाहे विटामिन का निर्माण हो या प्रोबायोटिक, वास्तव में स्वस्थ रहने में आपकी मदद करने के लिए आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को संशोधित करता है? हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के माइक्रोबायोलॉजी के प्रोफेसर माइकल स्टारनबैक कहते हैं, “दुर्भाग्य से, वास्तविकता यह है कि उन प्रकार के उत्पाद वास्तव में आपको कोई लाभ नहीं दे रहे हैं।” “वहाँ कोई सबूत नहीं है कि वे बीमारी से लड़ने में मदद करते हैं।” यह समझने के लिए कि आपको प्रतिरक्षा प्रणाली कैसे काम करती है, इसके बारे में थोड़ा जानने की जरूरत है।  प्रतिरक्षा  प्रणाली को बढ़ावा देने का बहुत विचार त्रुटिपूर्ण है। “प्रतिरक्षा प्रणाली बहुत बारीक है,” स्टारनबैक कहते हैं। एक प्रतिरक्षा प्रणाली के बीच एक संतुलन है जो बैक्टीरिया, वायरस और परजीवियों की संक्रमण को कम करने की क्षमता को सीमित करने के लिए प्रभावी है, और एक अतिसक्रिय प्रतिरक्षा प्रणाली है जो एलर्जी, मधुमे...

काली खांसी के लक्षण व कारण | kali khansi ke lakshan in hindi

काली खांसी भी एक प्रकार की बीमारी होती है, लेकिन यह नार्मल खांसी से हानिकारक होती है, और खांसी के लक्ष्मण को पहचानने में लगभग 7 से 10 दिन लग जाते हैं।  कभी कभी इस से भी अधिक समय लग सकता है। वैसे तो इस खांसी के लक्षण सर्दी जुखाम के समान होते हैं, लेकिन यह खांसी शरीर के लिए बहुत हानिकारक होती है।  काली खांसी के लक्षण निम्नलिखित है :- | kali khansi ke lakshan in hindi 1. काली खांसी का सबसे मुख्य लक्षण नाक का बहना होता है। जब भी कोई व्यक्ति काली खांसी से ग्रसित होता है, तो सर्वप्रथम उसका नाक बहना शुरू होता है।  2. काली खांसी से ग्रसित व्यक्ति का नाक भी बंद हो जाता है। काली खांसी का यह भी एक लक्षण काफी ज्यादा देखने को मिलता है, जिसके मरीज को सांस लेने में काफी तकलीफ होती है।  3. काली खांसी का तीसरा मुख्य लक्षण आंखों का लाल और पीला होना है। जब भी कोई व्यक्ति काली खांसी से ग्रसित होता है, तो उसकी आंखें लाल या पीले हो जाती है।  4. काली खांसी से ग्रसित मरीज को बुखार आना एक सामान्य बात होता है। इसलिए काली खांसी का उपाय जानने के लिए बुखार भी एक प्रकार का ...

कोरोना वायरस से लड़ने में अश्वगंधा के फायदे !

  दुनिया के सभी वैज्ञानिक और शोधकर्ता इस वक्त कोरोना वायरस को हराने के लिए वैक्सीन बनाने की दौड़ में शामिल हैं। कोरोना वायरस ने अभी तक दुनियाभर के 54 लाख से ज़्यादा लोगों को संक्रमित किया है। इस वायरस को ख़त्म करने के लिए दवाइयों पर एक्सपेरीमेंट से लेकर ई तरह की थैरेपी का उपयोग किया जा रहा है।   अश्वगंधा ही क्यों? पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली, आयुर्वेद को अब कोरोना वायरस से लड़ने की दवाओं में शामिल किया गया है। आईआईटी दिल्ली और जापान की AIST ने मिलकर एक शौध में पाया कि सबसे शक्तिशाली और व्यापक रूप से आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों में से एक, अश्वगंधा COVID-19 से लड़ने की मज़बूत क्षमता रखती है। अश्वगंधा में हैं एंटी-वायरल गुण शोध में पाया गया है कि अश्वगंधा कोरोना वायरस से लड़ने में महत्वपूर्ण दवा साबित हो सकती है और इसका इस्तेमाल वैक्सीन के विकास में भी किया जा सकता है। अश्वगंधा में, विशेष रूप से, कुछ प्राकृतिक जैव रासायनिक यौगिक शामिल होते हैं, जो अन्य एंटी-कोरोना वायरस दवाओं की तरह ही काम कर सकते हैं। अश्वगंधा कैसे कर सकती है मदद? यह देखा गया कि अश्वगंधा में मौजूद यौगिकों में से ...