Skip to main content

घुटने का दर्द दूर करने का घरेलू उपाय

 हमारे इस लंबे जीवन में कई प्रकार की समस्याएं बनी रहती हैं। अगर हम इस विषय के बारे में सोचना शुरू करें तो ना जाने कौन सी समस्याएं याद आने लगती है जो कभी हमारे साथ घटित हुई थी। कुछ समस्याएं तो शारीरिक होती हैं, जो लंबे समय से चलती रहती हैं और हम उन से परेशान हो जाते हैं। उनमें से एक शारीरिक समस्या है घुटने के दर्द की समस्या।  सामान्य तौर पर यह समस्या बुजुर्गों में देखी जाती है।

घुटने के दर्द के कारण | ghutno ke dard ke lakshan

घुटने में दर्द के कई कारण हैं। शुरू में हम इस और बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते और दर्द बढ़ते ही जाता है। सबसे पहले तो आपको घुटने के दर्द का कारण पता होना चाहिए।

1) कई बार बुजुर्ग होने पर घुटनों में हमेशा दर्द बना ही रहता है, जो ऑस्टियोपोरोसिस कहलाता है।

2) कई बार किसी प्रकार की चोट लगने के कारण ही घुटने में दर्द हो जाता है।

3) कभी-कभी ऐसा भी देखा गया है कि घुटने में पाया जाने वाला लिक्विड जिसे सिनोवियल लिक्विड कहते हैं, वह कम हो जाता है और घुटने के दर्द का कारण बनता है।

4) किसी बड़े एक्सीडेंट के कारण घुटने के लिगामेंट टूट जाते हैं और उनमें बहुत दर्द होने लगता है।

5) हड्डियों में ट्यूमर का होना भी जबरदस्त घुटने दर्द का कारण होता है इसे ओस्टियोसार्कोमा भी कहा जाता है। इससे भी बहुत ज्यादा दर्द होता है।

6) कई बार गलत तरीके से घुटने के  व्यायाम करने पर दर्द होने लगता है।

7) किसी कारणवश घुटने में खिंचाव या मोच का आना भी घुटने दर्द का कारण बनता है।

घुटने दर्द दूर करने के घरेलू उपाय | ghutno ka dard ka gharelu upay in hindi

ghutno ka dard kaise dur kare gharelu upay se
ऐसा कई बार होता है कि दर्द से परेशान होकर आप लगातार इलाज करवाते हैं लेकिन यह दर्द खत्म ही नहीं होता और हो भी जाए तो कुछ दिन बाद वापस आ जाता है। ऐसे में हम कुछ घरेलू उपायों के माध्यम से आपकी मदद करने की कोशिश कर रहे हैं इन्हें आप जरूर आजमाएं।

1) अगर आप घुटने दर्द से परेशान हैं, तो घुटने में तिल के तेल की मालिश जरूर करें। ऐसा करने पर कुछ दिनों में दर्द गायब हो जाएगा। तेल को गर्म करने की जरूरत नहीं है। ज्यादा दर्द होने पर इसे दिन में दो बार लगाएं।

2) दूध पीना तो हम सभी को पसंद आता है लेकिन यदि गर्म दूध में हल्दी मिलाकर पिए तो इससे भी बहुत फायदा होगा। हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व है, जो दर्द को जल्द ठीक करने में मददगार होगा।

3) आज तक मेथी दाने के कई उपाय बताए जा चुके हैं। ऐसे में यदि आप रात में मेथीदाने को भिगोकर रख दें और सुबह उस पानी को पी जाएं तो बहुत फायदा होगा। उस बचे हुए मेथी दाने को अगर आप पीसकर घुटनों में लगाएं तो निश्चित रूप से ही फायदा होगा।

4) अगर सरसों के तेल को गर्म कर उसमें लहसुन की कलियों को पीसा जाए और उससे घुटनों में मालिश करें तो इससे बहुत फर्क पड़ेगा।

5) इसके अलावा आप जैतून के तेल और नारियल के तेल से भी मालिश कर सकते हैं। जैतून तेल में हाइड्रोक्सीटायरोसॉल और टायरोसोल जैसे तत्व है, जो किसी भी दर्द को खत्म करने का काम करते हैं। उसी तरह से नारियल तेल में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो घुटने दर्द से राहत दिलाते हैं।

6) इसके अलावा यदि आप घुटने की गर्म व  ठंडे पानी से सिकाई करें तो इससे भी फायदा होगा। इसे दिन में दो-तीन बार जरूर करें।

7) ज्यादा से ज्यादा अपने आहार में विटामिन डी युक्त आहार में। विटामिन डी घुटने के दर्द को कम करने का काम करते हैं।

8) सेब का सिरका कई प्रकार से फायदेमंद है। ऐसे में आप इसे पानी के साथ मिला दें और  रोजाना उसका सेवन करें तो इससे बहुत फायदा होगा। इसे भी आजमा कर देखें।

कैसे करें घुटने के दर्द से बचाव | kaise kare ghutno ke dard se bachav

अगर आपको ऐसा महसूस हो कि आपकी समस्या बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में आप बचाव के तरीके अपनाएं जिससे यह समस्या बढ़ ही नहीं पाए।

1)  संतुलित आहार –– हमेशा अपने आहार को संतुलित बनाए रखें। जिसमें सभी पोषक तत्व कैल्शियम, प्रोटीन ले जिससे हड्डियों में मजबूती बनी रहे और इस दर्द से छुटकारा मिले।

2) एक्टिव बने — एक जगह पर बैठे रहने से भी दर्द बढ़ने लगता है। ऐसे में आप थोड़ा चलने फिरने का काम करें। जिससे घुटने की हड्डियां सही तरीके से कार्य कर सकें।

3) संतुलित वजन — अपनी उम्र के हिसाब से वजन को संतुलित रखें। ज्यादा वजन होने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है जिसमें घुटने का दर्द मुख्य है।

4) सही फुटवियर ले — हमेशा ऐसा फुटवियर चुने जिससे आपको आराम मिल सके। इससे अपने घुटने और पैरों पर जोर नहीं पड़ेगा इसीलिए जब भी बाजार जाए तो आरामदायक फुटवियर का ही चुनाव करें।

5) साइकिलिंग करना — अगर आप दिन में 15 मिनट की साइकिलिंग करेंगे तो इससे भी फायदा होगा या यह कह सकते हैं कि इससे भी आपका दर्द से बचाव होगा।

घुटने के दर्द को दूर करने के कुछ व्यायाम | ghutno ke dard ke liye exercise

अगर आपको कई कोशिशों के बाद भी आराम ना मिल रहा हो, तो ऐसे में व्यायाम करके भी आराम प्राप्त कर सकते हैं। इन्हें आप अपनी सहूलियत के हिसाब से कर सकते हैं।

1) भुजंगासन | bhujangasana

इस आसन को करना आसान है और बात अगर आपके फायदे की हो तो करना जरूरी भी है। इसके लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं। अब अपने दोनों हाथों को सिर के पास ले जाकर दोनों और रखें और सिर को जमीन से लगा दे। पैरों को बिल्कुल सीधा रखें जिनके बीच में थोड़ी दूरी हो।

इसके बाद हाथों को कंधे के बराबर लाते हुए सीधे करें। अब सांस लें और शरीर को ऊपर की ओर उठाने की कोशिश करें ऊपर उठाते हुए थोड़ी देर रुके रहे। इस अवस्था में सांस सामान्य रूप से ले। सांस छोड़ते हुए नीचे की ओर आए।

2) पश्चिमोत्तानासन | paschimottanasana

इसके लिए लेट जाएं। अब पैरों को बिल्कुल सीधे करते हुए बैठ जाएं। जब यह व्यायाम करें तो सिर, गर्दन, कमर को बिल्कुल सीधा ही रखें। अब सांस भरे और हाथों को ऊपर उठाएं।

जैसे ही सांस छोड़े, तो झुकते हुए माथे को घुटने से लगाते हुए पैरों के अंगूठे को पकड़ने की कोशिश करें। इस समय घुटने बिल्कुल सीधे ही होना चाहिए।अब इस स्थिति को दोहराएं इससे आपको निश्चित रूप से फायदा होगा।

दर्द के दौरान कैसा आहार लेना है आवश्यक

घुटने के दर्द को कम करने के लिए अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जो बहुत हद तक कारगर होता है।

1) विटामिन युक्त आहार — ज्यादा से ज्यादा ऐसे आहार ले जिनमें विटामिन उपलब्ध हो।  विटामिन शरीर की हड्डियों को मजबूत करने का भी काम करते हैं, तो इनका सेवन जरूर करें ।  इसके लिए आप पनीर, दूध, दही का सेवन कर सकते हैं।

2) जैतून का तेल — आज का ज्यादातर जैतून के तेल का उपयोग खाने में करने की सलाह दी जाती है। आप भी जैतून के तेल को आहार के रूप में ले सकते हैं। इनमें एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण है, जो दर्द को कम करने में सहायक है।

3) मछली — अगर आप नॉनवेज खाना पसंद करते हैं तो मछलियों का सेवन जरूर करें। इनमें ओमेगा 3 फैटी एसिड होते हैं, जो किसी भी दर्द को कम करने का काम करते हैं।

4) मेवे-– मेवे जैसे काजू, बादाम, अखरोट जिनमे विटामिन, प्रोटीन है जो शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने का भी काम करते हैं। इनका सेवन जरूर करें।

लेप भी हो सकता है फायदेमंद

1) घुटने के दर्द को कम करने में कुछ हद तक लेप भी फायदेमंद हो सकते हैं। यह बहुत ही कारगर होते हैं। एक छोटी चम्मच शहद, दालचीनी का पाउडर, खाने के चूने का पेस्ट बना लें। उसे दर्द वाले जगह पर लगाकर पट्टी बांध ले। इससे आपको फायदा ही होगा इसे तो कुछ घंटों तक लगा रहने दें। इसे नियमित रूप से  लगाना आपके लिए कारगर है।

2) इसके अलावा आप सौठ का लेप  लगा कर आराम प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए सौठ को अच्छे से कूट कर पाउडर बना लें। उस पाउडर में थोड़ा सा तिल का तेल मिलाकर लेप तैयार कर ले। इसे नियमित रूप से लगाने से फायदा होगा। इसे कम से कम 4 घंटे लगा रहने दें और पानी से धो लें। तिल और सौठ के  औषधीय गुण दर्द को ठीक करने में सहायक होंगे।

वजन कम करने का तरीका

ऐसी गलत आदतें जिनकी वजह से हो सकता है घुटनों का दर्द | ghutno me dard

घुटनों का दर्द कभी-कभी बहुत बढ़ जाता है इसका कारण हमारी आदतें भी हो सकती है, जो गलत है। इन्हें समझ कर कुछ सुधार किया जा सकता है।

1) मोटापा — ऐसा देखा जाता है कि लोगों का मोटापा ज्यादा होना भी घुटने दर्द का कारण होता है। जब व्यक्ति मोटा होता है, तो पूरा शरीर का वजन घुटनों पर ही आता है, जो दर्द का कारण है। कोशिश करें अपने मोटापे को दूर करे।

2) हाई हील्स पहनना — कई बार महिलाएं फैशन की दौड़ में शामिल होकर बहुत ज्यादा हाई हील्स पहनती हैं। जिससे घुटने, पीठ, कमर में दर्द हो सकता है। हील पहनना तो  उस समय तो अच्छा लगता है पर बाद में परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसे में अपनी इस आदत को बदल ले।

3) एक ही जगह में बैठना — लोग एक ही जगह पर बैठकर ऑफिस के या घर  के काम करते हैं जिससे भी ब्लड सरकुलेशन सही नहीं हो पाता और शरीर में दर्द बना रहता है। ऐसे में अपने काम से थोड़ा ब्रेक जरूर ले।

4) पानी की कमी — हमेशा ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जाती है। सर्वे के मुताबिक पानी की कमी से घुटनों में यूरिक एसिड जमा हो जाता है, जो दर्द का कारण बनता है। ऐसे में 1 दिन में 7/8 गिलास पानी जरूर पिएं और स्वस्थ रहें।

निष्कर्ष

इस प्रकार हमने देखा कि घुटने का दर्द को बढ़ाने से बेहतर होगा कि उसे बढ़ने से रोका जाए। कई बार हम उपायों को करने में आलस कर बैठते हैं। ऐसे में आलस से बचें और अपना पूरा ध्यान दें। बहुत ज्यादा समस्या होने पर डॉक्टर से भी परामर्श लिया जा सकता है अन्यथा घरेलू उपाय भी कारगर होंगे। आप इन घरेलू उपायों को जरूर अपनाएं और स्वस्थ रहें।

Sourcehttps://www.ghareluayurvedicupay.com/ghutno-ka-dard-ka-gharelu-upay-in-hindi/

Popular posts from this blog

क्या सप्लीमेंट आपके इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में मदद कर सकते हैं?

  सर्दियों के महीनों के दौरान, आपने उन उत्पादों के विज्ञापन देखे होंगे जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को सर्दी और फ्लू से बचाने में आपकी मदद करने का दावा करते हैं। लेकिन एक बोतल में कुछ हो सकता है, चाहे विटामिन का निर्माण हो या प्रोबायोटिक, वास्तव में स्वस्थ रहने में आपकी मदद करने के लिए आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को संशोधित करता है? हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के माइक्रोबायोलॉजी के प्रोफेसर माइकल स्टारनबैक कहते हैं, “दुर्भाग्य से, वास्तविकता यह है कि उन प्रकार के उत्पाद वास्तव में आपको कोई लाभ नहीं दे रहे हैं।” “वहाँ कोई सबूत नहीं है कि वे बीमारी से लड़ने में मदद करते हैं।” यह समझने के लिए कि आपको प्रतिरक्षा प्रणाली कैसे काम करती है, इसके बारे में थोड़ा जानने की जरूरत है।  प्रतिरक्षा  प्रणाली को बढ़ावा देने का बहुत विचार त्रुटिपूर्ण है। “प्रतिरक्षा प्रणाली बहुत बारीक है,” स्टारनबैक कहते हैं। एक प्रतिरक्षा प्रणाली के बीच एक संतुलन है जो बैक्टीरिया, वायरस और परजीवियों की संक्रमण को कम करने की क्षमता को सीमित करने के लिए प्रभावी है, और एक अतिसक्रिय प्रतिरक्षा प्रणाली है जो एलर्जी, मधुमे...

काली खांसी के लक्षण व कारण | kali khansi ke lakshan in hindi

काली खांसी भी एक प्रकार की बीमारी होती है, लेकिन यह नार्मल खांसी से हानिकारक होती है, और खांसी के लक्ष्मण को पहचानने में लगभग 7 से 10 दिन लग जाते हैं।  कभी कभी इस से भी अधिक समय लग सकता है। वैसे तो इस खांसी के लक्षण सर्दी जुखाम के समान होते हैं, लेकिन यह खांसी शरीर के लिए बहुत हानिकारक होती है।  काली खांसी के लक्षण निम्नलिखित है :- | kali khansi ke lakshan in hindi 1. काली खांसी का सबसे मुख्य लक्षण नाक का बहना होता है। जब भी कोई व्यक्ति काली खांसी से ग्रसित होता है, तो सर्वप्रथम उसका नाक बहना शुरू होता है।  2. काली खांसी से ग्रसित व्यक्ति का नाक भी बंद हो जाता है। काली खांसी का यह भी एक लक्षण काफी ज्यादा देखने को मिलता है, जिसके मरीज को सांस लेने में काफी तकलीफ होती है।  3. काली खांसी का तीसरा मुख्य लक्षण आंखों का लाल और पीला होना है। जब भी कोई व्यक्ति काली खांसी से ग्रसित होता है, तो उसकी आंखें लाल या पीले हो जाती है।  4. काली खांसी से ग्रसित मरीज को बुखार आना एक सामान्य बात होता है। इसलिए काली खांसी का उपाय जानने के लिए बुखार भी एक प्रकार का ...

कोरोना वायरस से लड़ने में अश्वगंधा के फायदे !

  दुनिया के सभी वैज्ञानिक और शोधकर्ता इस वक्त कोरोना वायरस को हराने के लिए वैक्सीन बनाने की दौड़ में शामिल हैं। कोरोना वायरस ने अभी तक दुनियाभर के 54 लाख से ज़्यादा लोगों को संक्रमित किया है। इस वायरस को ख़त्म करने के लिए दवाइयों पर एक्सपेरीमेंट से लेकर ई तरह की थैरेपी का उपयोग किया जा रहा है।   अश्वगंधा ही क्यों? पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली, आयुर्वेद को अब कोरोना वायरस से लड़ने की दवाओं में शामिल किया गया है। आईआईटी दिल्ली और जापान की AIST ने मिलकर एक शौध में पाया कि सबसे शक्तिशाली और व्यापक रूप से आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों में से एक, अश्वगंधा COVID-19 से लड़ने की मज़बूत क्षमता रखती है। अश्वगंधा में हैं एंटी-वायरल गुण शोध में पाया गया है कि अश्वगंधा कोरोना वायरस से लड़ने में महत्वपूर्ण दवा साबित हो सकती है और इसका इस्तेमाल वैक्सीन के विकास में भी किया जा सकता है। अश्वगंधा में, विशेष रूप से, कुछ प्राकृतिक जैव रासायनिक यौगिक शामिल होते हैं, जो अन्य एंटी-कोरोना वायरस दवाओं की तरह ही काम कर सकते हैं। अश्वगंधा कैसे कर सकती है मदद? यह देखा गया कि अश्वगंधा में मौजूद यौगिकों में से ...