Skip to main content

खांसी के 10 घरेलू उपाय | 10 Home Remedies For Cough

 



खांसी एक प्रकार की मौसमी बीमारी है, और यह मौसम के साथ हमारे शरीर को ग्रस्त कर देती है। 

यह बीमारी हमारे शरीर में फेफड़ों पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालती है, और खासी ज्यादातर सर्दी जुखाम के कारण ही होती है। सर्दी जुकाम से राहत मिलते हैं। 

खासी से भी राहत मिल जाती है, लेकिन कभी-कभी खासी हमारे शरीर को ज्यादा ग्रस्त कर लेती हैं, और वह खत्म होने का नाम भी नहीं लेती है। 

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से खांसी से छुटकारा पाने के 10 घरेलू उपाय (gharelu upay) के बारे में बताएंगे जिनका उपयोग करके आप खांसी से राहत पा सकते हैं। 

खांसी के 10 घरेलू उपाय (khansi ke gharelu upay hindi)

1. शहद:-

आधा चम्मच शहद लें, और उसमें कुछ नींबू का जूस डालें, और एक चुटकी इलायची को भी इसमें डाल दें। इस मिश्रण को दिन में दो से तीन बार अवश्य ले। यह घरेलू नुस्खा खांसी के लिए काफी फायदेमंद है। 

2. आंवला :- 

आंवला एक प्राकृतिक फल है, और यह खांसी के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। आंवले में विटामिन सी होता है। 

जो ब्लड सरकुलेशन को बेहतर बनाता है। अपने खाने में आंवले को अवश्य शामिल करे,  क्योंकि आंवले से आप अपने शरीर में एंटी ऑक्सीडेंट के सोर्स को बढ़ा सकते हैं, और आप की इम्युनिटी को मजबूत कर सकता हैं। 

3. गर्म पानी :- 

जब भी आप खांसी से ग्रस्त रहते हैं, तो उसमें ठंडे पानी का बिल्कुल भी सेवन ना करें। आप जब भी पानी पिए उस पानी को थोड़ा सा गुनगुना करके अवश्य पिए। 

जिससे आपको खांसी जैसी परेशानी से राहत मिलेगी, और आपके गले में जमे कफ भी दूर हो जाएंगे। 

4. गरम पानी और नमक :- 

खांसी की सबसे ज्यादा सरकारी दवा आमतौर पर गर्म पानी और नमक होता है। इसके लिए आपको गर्म पानी में एक चुटकी भर नमक डालना है, और उस नमकीन गर्म पानी से गरारे करें। ऐसा करने से आपको खांसी से राहत मिलेगी, और खांसी की वजह से हुए गले में दर्द से भी छुटकारा मिलेगा। 

5. हल्दी वाला दूध :- 

खांसी से राहत पाने के लिए कई लोग रासायनिक दवाओं का सेवन करते हैं। जिससे ज्यादा नींद आने लगती है, और उन दवाइयों के साइड इफेक्ट भी होते हैं। 

लेकिन अगर आप इनकी जगह हल्दी वाले दूध का सेवन करते हैं, तो आपको यह काफी हद तक खांसी से छुटकारा पाने में मदद करता है। हल्दी वाले दूध में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, और यह एंटी ऑक्सीडेंट जो की खासी को रोकने में मदद करते हैं। 

6. अदरक और नमक :-

जैसा की आप सभी को पता है, कि अदरक और नमक दोनों खांसी के लिए मददगार होते हैं, और अगर इन दोनों को एक साथ खाया जाए। तो यह खांसी के लिए बहुत फायदेमंद भी होते हैं। इसलिए आपको अदरक के टुकड़ों पर नमक लगाकर खाना चाहिए। ऐसा करने से आपकी खांसी जल्द ही ठीक हो सकती है। 

7. अदरक का जूस :- 

अगर आपको खांसी से ज्यादा परेशानी है। तो आप अदरक के जूस का सेवन अवश्य करें। अदरक का जूस आपको खांसी से बहुत ज्यादा फायदा दिलाएगा। 

8. लहसुन  :- 

लहसुन भी खांसी के लिए बहुत मददगार माना जाता है। इसलिए आपको लहसुन को घी में भूनकर उसे गरमा गरम खाना चाहिए। 

9. अनार का रस :- 

अनार का रस भी खांसी से राहत दिलाने में बहुत मददगार होता है, लेकिन अगर आप अनार के रस के साथ थोड़ा सा पीपली पाउडर और अदरक भी डाल दें, तो यह खांसी के लिए रामबाण बन जाता है। 

10. काली मिर्च और देसी घी :- 

खांसी से राहत पाने के लिए काली मिर्च तो बहुत ही फायदेमंद होती है, लेकिन अगर काली मिर्च को घी में मिलाकर उसका सही तरीके से सेवन किया जाए, तो आपको खांसी से जल्द ही राहत मिलेगी। 

दोस्तों कुछ इन 10 घरेलू उपाय के माध्यम से आप खांसी से राहत पा सकते हैं, और खांसी से राहत पाने के लिए वैसे तो हर आसानी दवाइयां बहुत हैं, लेकिन उन दवाइयों का साइड इफेक्ट भी बहुत ज्यादा होता है, और उन दवाइयों का सेवन करने से आपको नींद भी ज्यादा आने लगती है। 

अगर आप खांसी से राहत पाना चाहते हैं। तो इन 10 घरेलू उपाय का सेवन अवश्य करें। इन gharelu upay के माध्यम से आपको भी खांसी से राहत अवश्य मिलेगी। 

यह सभी घरेलू उपाय नेचुरल है, और इन उपायों से किसी भी प्रकार का साइड इफेक्ट नहीं होता है। इसलिए आप के उपायों का बेझिझक सेवन कर सकते है।


Popular posts from this blog

क्या सप्लीमेंट आपके इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में मदद कर सकते हैं?

  सर्दियों के महीनों के दौरान, आपने उन उत्पादों के विज्ञापन देखे होंगे जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को सर्दी और फ्लू से बचाने में आपकी मदद करने का दावा करते हैं। लेकिन एक बोतल में कुछ हो सकता है, चाहे विटामिन का निर्माण हो या प्रोबायोटिक, वास्तव में स्वस्थ रहने में आपकी मदद करने के लिए आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को संशोधित करता है? हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के माइक्रोबायोलॉजी के प्रोफेसर माइकल स्टारनबैक कहते हैं, “दुर्भाग्य से, वास्तविकता यह है कि उन प्रकार के उत्पाद वास्तव में आपको कोई लाभ नहीं दे रहे हैं।” “वहाँ कोई सबूत नहीं है कि वे बीमारी से लड़ने में मदद करते हैं।” यह समझने के लिए कि आपको प्रतिरक्षा प्रणाली कैसे काम करती है, इसके बारे में थोड़ा जानने की जरूरत है।  प्रतिरक्षा  प्रणाली को बढ़ावा देने का बहुत विचार त्रुटिपूर्ण है। “प्रतिरक्षा प्रणाली बहुत बारीक है,” स्टारनबैक कहते हैं। एक प्रतिरक्षा प्रणाली के बीच एक संतुलन है जो बैक्टीरिया, वायरस और परजीवियों की संक्रमण को कम करने की क्षमता को सीमित करने के लिए प्रभावी है, और एक अतिसक्रिय प्रतिरक्षा प्रणाली है जो एलर्जी, मधुमे...

काली खांसी के लक्षण व कारण | kali khansi ke lakshan in hindi

काली खांसी भी एक प्रकार की बीमारी होती है, लेकिन यह नार्मल खांसी से हानिकारक होती है, और खांसी के लक्ष्मण को पहचानने में लगभग 7 से 10 दिन लग जाते हैं।  कभी कभी इस से भी अधिक समय लग सकता है। वैसे तो इस खांसी के लक्षण सर्दी जुखाम के समान होते हैं, लेकिन यह खांसी शरीर के लिए बहुत हानिकारक होती है।  काली खांसी के लक्षण निम्नलिखित है :- | kali khansi ke lakshan in hindi 1. काली खांसी का सबसे मुख्य लक्षण नाक का बहना होता है। जब भी कोई व्यक्ति काली खांसी से ग्रसित होता है, तो सर्वप्रथम उसका नाक बहना शुरू होता है।  2. काली खांसी से ग्रसित व्यक्ति का नाक भी बंद हो जाता है। काली खांसी का यह भी एक लक्षण काफी ज्यादा देखने को मिलता है, जिसके मरीज को सांस लेने में काफी तकलीफ होती है।  3. काली खांसी का तीसरा मुख्य लक्षण आंखों का लाल और पीला होना है। जब भी कोई व्यक्ति काली खांसी से ग्रसित होता है, तो उसकी आंखें लाल या पीले हो जाती है।  4. काली खांसी से ग्रसित मरीज को बुखार आना एक सामान्य बात होता है। इसलिए काली खांसी का उपाय जानने के लिए बुखार भी एक प्रकार का ...

कोरोना वायरस से लड़ने में अश्वगंधा के फायदे !

  दुनिया के सभी वैज्ञानिक और शोधकर्ता इस वक्त कोरोना वायरस को हराने के लिए वैक्सीन बनाने की दौड़ में शामिल हैं। कोरोना वायरस ने अभी तक दुनियाभर के 54 लाख से ज़्यादा लोगों को संक्रमित किया है। इस वायरस को ख़त्म करने के लिए दवाइयों पर एक्सपेरीमेंट से लेकर ई तरह की थैरेपी का उपयोग किया जा रहा है।   अश्वगंधा ही क्यों? पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली, आयुर्वेद को अब कोरोना वायरस से लड़ने की दवाओं में शामिल किया गया है। आईआईटी दिल्ली और जापान की AIST ने मिलकर एक शौध में पाया कि सबसे शक्तिशाली और व्यापक रूप से आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों में से एक, अश्वगंधा COVID-19 से लड़ने की मज़बूत क्षमता रखती है। अश्वगंधा में हैं एंटी-वायरल गुण शोध में पाया गया है कि अश्वगंधा कोरोना वायरस से लड़ने में महत्वपूर्ण दवा साबित हो सकती है और इसका इस्तेमाल वैक्सीन के विकास में भी किया जा सकता है। अश्वगंधा में, विशेष रूप से, कुछ प्राकृतिक जैव रासायनिक यौगिक शामिल होते हैं, जो अन्य एंटी-कोरोना वायरस दवाओं की तरह ही काम कर सकते हैं। अश्वगंधा कैसे कर सकती है मदद? यह देखा गया कि अश्वगंधा में मौजूद यौगिकों में से ...