Skip to main content

खांसी के लिए दवा, खांसी के लिए बेस्ट सिरप, खांसी के लिए बेस्ट टैबलेट

 


खांसी मनुष्यों में होने वाली एक सामान्य समस्या है इसमें गले में संक्रमण हो जाने के कारण खराश होने लगती है तथा इसी के साथ ही गले में खुजली का भी अनुभव होता है यही खराश कुछ समय बाद खांसी में परिवर्तित हो जाती है।

खांसी के प्रकार

खांसी दो प्रकार की होती है-

  1. सूखी खांसी
  2. बलगम वाली खांसी 

सूखी खांसी में बलगम, खांसी के साथ नहीं निकलता है जबकि बलगम वाली खांसी में खांसने पर गले से बलगम भी निकलता है।

सुखी वाली खांसी के लिए सामान्यतया दवाइयों की आवश्यकता नहीं पड़ती है जबकि बलगम वाली खांसी को ठीक करने के लिए हमें दवाइयों की नियमित आवश्यकता पड़ती है।

आइए हम खांसी को ठीक करने के कुछ तरीकों के बारे में जाने-

खांसी को ठीक करने के लिए सामान्यतः दो प्रकार के तरीकों का इस्तेमाल किया जाता है 

  1. घरेलू उपाय 
  2. एलोपैथी (अंग्रेजी दवाइयां)

घरेलू उपाय ( खाँसी के 10 घरेलू उपचार एवं नुस्खे )

घरेलू उपाय में ज्यादातर घर में दैनिक जीवन में काम आने वाली वस्तुओं का उपयोग करके आयुर्वेदिक तरीके से काढ़ा या मिश्रण तैयार किया जाता है जिसे दिन में दो से तीन बार मरीज को दिया जाता है घरेलू उपाय को आयुर्वेदिक उपाय के नाम से भी जाना जाता है।

खांसी के इलाज के लिए कुछ घरेलू उपाय निम्नलिखित है-

  1. गरम पानी को गले में रखकर गरारा करने से गले में जमा हुआ बलगम पिघल जाता है जिसे खांसी में मरीज को आराम मिलता है।
  2. आधा चम्मच शहद में एक चुटकी इलायची और कुछ नींबू का रस डालें। इस मिश्रण को दिन में तीन बार लें।
  3. हल्दी वाला दूध शरीर के लिए बहुत सारे कार्य जैसे कि एंटी ऑक्सीडेंट, एंटीवायरल, एंटीबैक्टीरियल तत्वों के रूप में फायदेमंद होता है इसलिए खांसी में हल्दी वाले दूध का इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है।
  4. खांसी में तुलसी का काढा भी बनाकर किया जा सकता है इस काढ़े को बनाने के लिए आपको अदरक, काली मिर्च, तुलसी की पत्तियों को एक साथ उबालना चाहिए फिर उसे पीना चाहिए।
  5. खांसी का एक अन्य उपाय यह भी है कि लहसुन को कच्चा चबाने से काफी हद तक खांसी में आराम मिलता है। यदि आपको कच्चा लहसुन चलाने में कोई समस्या है तो आप इसे धीमी आंच में भी भून कर भी चबा सकते है।

एलोपैथिक दवाइयां (अंग्रेजी दवाइयां)

एलोपैथिक दवाइयां कई सारे केमिकल का मिश्रण होती हैं जिनसे खांसी का इलाज किया जाता है।

एलोपैथिक दवाइयों के केमिकल मिश्रण में डिस्ट्रोमेथोरफन, फोलकोडाइन, गाइकेफेनिसिन तथा आईपोक्यून्हा आदि आते हैं।

दिए गए नामों में से पहले 2 नाम वाली दवाइयों का उपयोग सूखी खांसी के लिए किया जाता है तथा बाद वाली दो दवाइयों का उपयोग बलगम वाली खांसी के इलाज में किया जाता है।

ध्यान देने वाली बात

ऊपर दिए जाने वाले घटकों वाली दवाइयां 6 उम्र से कम के बच्चों को नहीं दिया जाना चाहिए तथा इन दवाइयों को बिना डॉक्टर के सलाह के उपयोग में लेने से बचना चाहिए।

खांसी के लिए बेस्ट सिरप

  1. Children’s mucinex cough syrup
  2. Zaebee’s natural cough syrup
  3. Delay cough syrup
  4. Original sambucus syrup
  5. Benzonatate
  6. Guaifenesin
  7. Mucinex
  8. Dextromethorphan

मुख्य रूप से बरसात के मौसम में खांसी की समस्या एक गंभीर समस्या भी बन सकती है अतः ऊपर दिए जाने वाले आयुर्वेदिक या घरेलू उपाय तथा एलोपैथी जिसे हम अंग्रेजी दवाइयां के नाम से जानते हैं का उपयोग करके खांसी से छुटकारा पाया जा सकता है।


Popular posts from this blog

दाद ठीक करने का घरेलू उपाय

  इस बदलती जीवनशैली में हम अपने आसपास कई प्रकार की बीमारियों को देखते हैं। इनमें से कोई बीमारी सामान्य होती है और इनका इलाज भी सामान्य रूप से हो जाता है लेकिन कुछ बीमारी ऐसे भी हैं जिनके बारे में हमें ज्यादा जानकारी नहीं होती और उनके बारे में कई प्रकार की भ्रांतियां भी फैली रहती हैं। उनमें से एक है दाद की बीमारी। दाद क्या है | daad kya hai दरअसल दाद एक  प्रकार के संक्रमण के रूप में हमें नजर आता है, जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है। यह हमेशा त्वचा की ऊपरी परत पर दिखाई देता है। शरीर के जिस हिस्से में यह समस्या हो जाती है वहां पर लाल चकत्ते दिखाई देते हैं जहां पर अत्यधिक खुजली महसूस होती है। कभी-कभी तो उसी के कारण संक्रमित जगह पर घाव भी हो सकता है। शुरुआत में इसकी पहचान करना मुश्किल होता है और जब तक पता चलता है तब तक यह फैल चुका होता है ऐसे में बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें। दाद के मुख्य प्रकार | daad ke mukhya prakar दाद कई प्रकार के होते हैं और यह शरीर के अलग-अलग भागों में संक्रमण करने का काम करते हैं। 1)  टीनिया बारबाई  — यह संक्रमण हमेशा चेहरे पर होता ह...

पतले होने के घरेलू उपाय | Patle Hone KE Gharelu Upay

  इस आधुनिक युग में हर इंसान बिल्कुल फिट होना चाहता है फिर चाहे उम्र कोई भी हो। देखा जाए तो कहीं ना कहीं यह सही भी है। आपको युवा वर्ग में एक जुनून नजर आएगा और वह है पतला होने का। खुद को फिट होने में पतला होने को जरूरी माना जाता है। जो लोग मोटे होते हैं या फिर थोड़ा सा भी वजन ज्यादा होता है वह पतले होने के लिए बहुत ही परेशान होते हैं। ऐसे में हम आपकी मदद करेंगे ताकि पतला आसानी से हो सके वह भी आसान और घरेलू उपाय से। पतला होने के घरेलू उपाय | Patle Hone KE Gharelu Upay in Hindi अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और पतला होने के इच्छुक हैं, तो आप  घरेलू उपाय  भी अपना सकते हैं यह उपाय आपके लिए कारगर होंगे। फाइबर युक्त भोजन लेना होगा फायदेमंद अगर पतला होना चाहते हैं, तो ऐसे में अपने खाने में फाइबर वाला भोजन लेना बिल्कुल सही विकल्प है। ऐसे भोजन में जल्दी भूख नहीं लगती और इससे पोषण भी प्राप्त हो जाता है। ऐसे में आप ओट्स, कॉर्नफ्लेक्स, सलाद को भी ले सकते हैं। फाइबर शरीर में पोषक तत्वों की कमी को भी पूरा करते हैं अतः ऐसे आहार को जरूर शामिल करें। 2). ज्यादा से ज्यादा फल व पत्तेदार ...

बवासीर का घरेलू उपचार

  रोजमर्रा के जीवन में हमें कोई ना कोई शारीरिक परेशानी घेरे रहती है। कभी-कभी तो हमारी परेशानी दवाइयों से ठीक हो जाती है तो कभी लंबे इलाज का सहारा लेना पड़ता है। इन शारीरिक परेशानियों से मानसिक  अवचेतन,  चिड़चिड़ापन आसानी से देखा जा सकता है। आपने आज तक बहुत सारे ऐसे रोगों के बारे में सुना होगा जो हमें मानसिक परेशानी के साथ साथ शारिरीक परेशानी भी देते हैं। आज हम ऐसे रोगों की बात करेंगे जिन्हे घरेलू उपाय से ही आप ठीक हो सकते हैं और वह रोग है बवासीर का। आप आसानी से बवासीर को अलविदा कह सकते हैं। यहाँ बवासीर के लिए घरेलू उपचार की सूची दी गई है जिससे आप अपने पाइल्स का इलाज कर सकते हैं। बवासीर क्या है | Bawasir Kya Hai यह बहुत ही दर्द युक्त रोग है, जो शुरुआत में ही पहचान लिया जाए तो इलाज करने में बेहतरीन होती है। इस रोग में मलाशय या गुदा में कुछ छोटे-छोटे मस्से होने लगते हैं। यह मस्से दर्द युक्त और चुभन युक्त होते हैं। यदि इसका सही इलाज नहीं किया जाए तो यह बड़े होकर मटर या चने के आकार या उससे भी बड़े हो जाते हैं जिनमें दर्द और भी बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में मल विसर्जन करने म...