Skip to main content

सूखी खांसी का घरेलू उपाय

 आज के इस दौर में हम मनुष्य खुद को बिल्कुल स्वस्थ रखना चाहते हैं लेकिन इस बदलती हुई आधुनिक जीवन शैली में हमारे खान पान, रहन सहन के तरीकों की वजह से कई प्रकार की बीमारियों से सामना हो ही जाता है। ना चाहते हुए भी हम उन बीमारियों से दूर नहीं रहते हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि हम छोटी सी समस्या को बढ़ा देते हैं और बाद में बहुत सी समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। इनमें से एक मुख्य समस्या सूखी खांसी की है, जो बहुत ही गंभीर समस्या हो सकती है।

क्या है सूखी खांसी | Kya Hai Sukhi Khansi

आमतौर पर ऐसा देखा जाता है कि खांसी होने पर खुद के ऊपर ध्यान नहीं दिया जाता है। ऐसा माना जाता है कि खांसी ही तो है ठीक हो जाएगी पर ऐसा होता नहीं और यह खांसी सूखी खांसी के रूप में नजर आती है।

दरअसल सूखी खांसी, खांसी का  एक प्रकार है जिसमें कफ बहुत कम मात्रा में होता है। इसमें परेशानी बहुत बढ़ जाती है जिसे ठीक होने में काफी समय भी लग जाता है।

सूखी खांसी के प्रमुख लक्षण | Sukhi Khansi Ke Pramukh Lakshan

कुछ प्रमुख लक्षणों के माध्यम से आप सूखी खांसी की पहचान एवं उसका इलाज कर सकते हैं।

1) कफ का ना होना।
2) रात के समय में खांसी का बढ़ जाना।
3) बार बार ऐसा लगना की गले में कुछ अटका हुआ हो।
4) जी मिचलाना।
5) ठंड लगना।
6) बार बार बुखार का एहसास होना।
7) सिर दर्द होना।
8) उल्टी का एहसास होना।

 

सूखी खांसी के घरेलू उपाय | Sukhi Khansi Ke Gharelu Upay

सूखी खांसी एक ऐसी समस्या है, जो कभी भी किसी को भी हो सकती है। कई बार जब इसका इलाज करवा कर थक चुके हो ऐसे में घरेलू इलाज के माध्यम से भी आप इसे ठीक कर सकते हैं।

1) अदरक

अगर आप बहुत ज्यादा खांसी से परेशान हो चुके हैं, तो अदरक को बारीक कूटे। उसे एक गिलास पानी में तब तक उबालें, जब तक पानी आधा ना हो जाए। अब उस पानी को पिए ध्यान रखें पानी को गर्म ही पीना है, तभी वह फायदेमंद होगा।

2) हल्दी

हल्दी को प्राचीन काल से ही औषधीय गुणों का खजाना माना जाता है। अगर हल्दी को पानी में उबाला जाए और साथ में दालचीनी पाउडर, काली मिर्च पाउडर मिला लिया जाए तो इससे सूखी खांसी में राहत महसूस होगी।

3) प्याज

प्याज बहुत ही फायदेमंद है। अगर प्याज के रस में एक चम्मच शहद डालकर दिन में इसका सेवन करें तो सूखी खांसी की समस्या खत्म नजर आती है।

4) तुलसी

किसी भी प्रकार की खांसी को दूर करने में तुलसी का अहम योगदान होता है। अगर तुलसी के पत्तों में शहद, काली मिर्च, गुड़ डालकर पकाया जाए और थोड़ा थोड़ा इसका सेवन किया जाए तो बहुत ही फायदा मिलता है और सूखी खांसी जल्दी ठीक होने लगती है।

5) सोंठ

खांसी होने पर सोंठ का उपयोग भी किया जा सकता है। इसे रात में दूध के साथ उबालकर सोने से पहले पी ले। इससे यह आपकी आंतरिक उर्जा को विकसित कर सूखी खांसी को ठीक करने में मददगार रहेगा।

6) गरम पानी के गरारे

अगर आप दिन में कम से कम तीन चार बार गर्म पानी के गरारे करें तो यह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होगा। गर्म पानी में थोड़ा सा नमक मिलाने से भी आपकी खांसी में राहत मिलेगी। इसे जरूर एक बार अपना कर देखें निश्चित रूप से आप को राहत मिलेगी।

7) मुलेठी

अगर आप मुलेठी को चाय में डालकर पीते हैं, तो इससे आपको सूखी खांसी में राहत मिलेगी और अगर आप चाहे तो मुलेठी को कूट-कूट कर भी डाला जा सकता है।

8) आंवला

अगर आप अपने भोजन में आंवले की कुछ मात्रा का उपयोग करें तो इससे भी सूखी खांसी से बचा जा सकता है। आंवला एंटीऑक्सीडेंट होते हैं और साथ ही साथ इनमें विटामिन सी होता है, जो सूखी खांसी में आपको राहत दिलाता है।

9) गर्म दूध और हल्दी

प्राचीन काल से यह माना जाता है कि यदि आप गर्म दूध में हल्दी डालकर पिए तो इससे भी किसी प्रकार की भी खासी को ठीक किया जा सकता है।

10) शहद

अगर आप सूखी खांसी से बहुत ज्यादा परेशान हैं, तो दिन में तीन चार बार शहद का सेवन करें इससे आपको राहत मिलेगी और जल्द ही खांसी ठीक हो पाएगी।

11) सेब का सिरका

जिस प्रकार से सेब  स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है उसी प्रकार से सेब का सिरका भी फायदेमंद है। अगर आप सेब के सिरके को पानी के साथ पिए तो निश्चित रूप से खांसी ठीक होने में मददगार रहेगा। अगर सिरके को गर्म पानी के साथ पिए तो और भी फायदेमंद होता है।

12) भाप

अगर आप चाहे तो दिन में तीन चार बार गर्म पानी का भाप लेकर भी खासी को ठीक कर सकते हैं।

13) लहसुन

लहसुन को गुणों की खान कहा जाता है। इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ खांसी को ठीक करने में भी सहायक है। इसके लिए लहसुन की दो तीन कलियों को गर्म पानी में उबाल ले और उसे पिए निश्चित रूप से आप की सूखी खांसी मे राहत मिलेगी।

14)  पीपल की गांठ

अगर आप पीपल की गांठ को पीसकर शहद के साथ मिलाकर खाएं तो इससे आपकी सूखी खांसी में बहुत ही ज्यादा आराम मिलेगा और जल्द ही खांसी ठीक हो जाएगी।

 

 

रात को सूखी खांसी होने पर क्या करें | Raat Ko Sukhi Khansi Hone Par Kya Kare

कई बार ऐसा होता है कि दिन में सूखी खांसी ज्यादा नहीं आती पर रात में बहुत ही दिक्कत का सामना करना पड़ता है। लगातार खांसी आने से सही तरीके से नींद भी नहीं आ पाती और पूरी रात बेचैनी बनी रहती है। ऐसे में कुछ उपाय करके रात में आप चैन की नींद ले सकते है।

1) अपने सिर को थोड़ा ऊंचा करके सोए। इसके लिए थोड़ा ऊंचा तकिया लेकर ही सोए।

2) कई बार ऐसा भी होता है कि लगातार धूम्रपान करते रहने से भी खांसी की समस्या बनी रहती है। ऐसे में आपके लिए धूम्रपान छोड़ना ही बेहतर विकल्प होगा।

3) सोते समय सलाईन नेजल स्प्रे का उपयोग करें इससे रात में खांसी से बचा जा सकता है।

4) सोने के समय हर्बल चाय का उपयोग करें तो यह बहुत ही फायदेमंद होगा। अगर इसमें थोड़ी शहद मिला ली जाए तो सोने पर सुहागा होगा।

5) अगर आप ज्यादा खांसी से परेशान हैं,तो रात में करवटलेकर सोना भी फायदेमंद होगा।बदलते मौसम में हो सकती है

सूखी खासी— हम लगातार मौसम में बदलाव देखते हैं। बारिश के दिनों में भी तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान और बेहाल रहते हैं। ऐसे में अन्य शारीरिक समस्याओं के अलावा सूखी खांसी की समस्या देखी जा सकती है जो कि बच्चों और बुजुर्गों में ज्यादा देखी जाती है। ऐसे में बहुत आवश्यक होता है कि अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जाए। उचित आहार, रहन-सहन से ही आप बदलते मौसम में सूखी खांसी से दूर रह सकते हैं।

पढ़े खांसी के लिए दवा, खासी लिए बेस्ट सिरप, खांसी के लिए बेस्ट टैबलेट

छोटे बच्चों में सूखी खांसी के उपचार | Cote Bacho Main Sukhi Khansi Ke Upchar

बच्चों में  खांसी कई प्रकार की हो सकती है। कई बार तो बच्चों में सूखी खांसी की वजह समझ ही नहीं आती और बच्चे इतने छोटे होते हैं कि वह खुद समस्या बता  नहीं पाते हैं।

अगर बच्चों में लगातार खांसी की समस्या हो रही हो, तो कुछ उपायों के माध्यम से उपचार किया जा सकता है। घरेलू उपचारों के माध्यम से बच्चों को आसानी से ठीक किया जा सकता है।

 1) अगर छोटे बच्चों कोपर्यावरण के दुष्प्रभाव सेदूर रखा जाए तो खांसी जैसे समस्या नहीं आ पाती है। कुछरूम फ्रेशनर और डिओडरेंटहवा में दुष्प्रभाव डालतेहैं जिन से बच्चों को दूररखना ही बेहतर होगा।

2) बच्चों को सूखी खांसी से दूर रखने के लिए घर में बनाए गए तरल पदार्थ आवश्यक रूप से जैसे सूप, जूस आदि देना चाहिए।

3) छोटे बच्चों को सूखी खांसी से दूर रखने का सबसे अच्छा उपाय मां का दूध है। इससे बच्चों को स्वस्थ रखा जा सकता है। मां के दूध से बच्चों का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

4) बच्चों की सूखी खांसी को दूर करने के लिए नारियल तेल में तुलसी के पत्तों को पीसकर लाइए। इस तेल को बच्चे के पेट, छाती, गले में लगाएं इससे बच्चे को सूखी खांसी में राहत मिलेगी।

5) बच्चे की सूखी खांसी को गाजर के रस के माध्यम से भी ठीक किया जा सकता है बस आपको गाजर के रस को थोड़ा गुनगुना करना होगा।

6) गरम सरसों के तेल से बच्चों के सिर, पेट, छाती, पैर  में मालिश करने से भी सूखी खांसी में राहत मिल सकती है।

7) इसके अलावा आप नारियल तेल में थोड़ा कपूर डालकर भी बच्चे को सूखी खांसी से राहत दे सकते हैं। इस नारियल तेल और कपूर को आप दो-तीन दिन तक उपयोग भी कर सकते हैं।

8) बच्चों को भिंडी के सूप के माध्यम से भी सूखी खांसी से राहत दिया जा सकता है। इसके लिए भिंडी को टुकड़ों में काटकर 10 मिनट तक उबालने के लिए रख दें। उबले पर इसे छानकर पीने से बच्चों को राहत मिल सकती है। 

नजरअंदाज ना करें अपनी खांसी| Najarandaj Na Karo Apni Kahani

ऐसा देखा जाता है कि हम अपनी दिनचर्या में इतना व्यस्त हो जाते हैं कि खुद पर ध्यान ही नहीं देते हैं। जब बात सूखी खांसी की हो, तो कभी भी इसे नजरअंदाज करने की गलती ना करें। किसी भी समस्या से बचने का एकमात्र उपाय खुद की देखभाल है। सही समय पर होने वाली खांसी को पहचान कर उसका इलाज किया जाना जरूरी है

खासतौर से बच्चों और बुजुर्गों के लिए। हमेशा किसी भी प्रकार की खांसी के प्रति सतर्क रहें और घरेलू इलाज अपनाएं।

सूखी खांसी हो सकती है प्राणघातक | Sukhe Khansi Ho Sakti Hai Pranghatak

लगातार होने वाले सूखी खांसी से मनुष्य के अंदर कमजोरी आने लगती है। धीरे-धीरे इस खांसी का असर पसली, फेफड़े और पेट पर ही पड़ता है। अगर खांसी ज्यादा ही बढ़ जाए तो ऐसे में खतरनाक भी हो सकता है। इस खांसी से मांसपेशियों और हड्डियों में भी गहरा प्रभाव पड़ने लगता है, जो शरीर को खोखला भी कर देता है। ऐसे प्राणघातक खांसी से बचाव बेहद आवश्यक हो जाता है। ऐसे में ध्यान रखें खुद का और अपने परिवार का भी।

सतर्क रहें सावधान रहें | Satark Rahe Savdhan Rahe

जहां हमारे चारों और कई प्रकार की बीमारियां फैली हुई हैं ऐसे में सतर्क रहने की आवश्यकता है। अपने आसपास भी साफ सफाई रखें और सावधान रहिए। एक बार अगर सूखी खांसी शुरू हो जाए, तो उसे खत्म करना आसान नहीं होता है। ऐसे में समस्या के आने से पहले ही उसे जड़ से खत्म करना सही साबित होता है।

जिस घर में छोटे बच्चे व बुजुर्ग उन्हें खास ध्यान रखने की आवश्यकता है। खुद सतर्क रहकर इस समस्या से दूर रहना ही बेहतर विकल्प है। अगर घरेलू उपाय अपनाया जाए तो निश्चित रूप से राहत महसूस होगी। हमेशा स्वस्थ रहें प्रसन्न रहें और सफल रहे।

Reference: https://www.ghareluayurvedicupay.com/sukhi-khansi-ka-gharelu-upay-in-hindi/

Popular posts from this blog

खाँसी के 10 घरेलू उपचार एवं नुस्खे

  खाँसी एक बहुत ही साधारण स्वास्थ्य समस्या है | परंतु यदि सही समय पर इसका इलाज न किया गया तो यह समस्या बड़ी बीमारी जैसे- तपेदिक (Tuberculosis), कैंसर आदि का रूप धारण कर लेती है | खाँसी के कारण (Causes of Cough or Khasi) खाँसी की कई कारण होते हैं | सर्दी के दिनों में अकसर लोगों को खाँसी का शिकार होना पड़ता है | बदलते मौसम की वजह से भी प्रायः सर्दी और खाँसी जकड़ लेता है | कुछ लोगों को धूल की वजह से भी खाँसी आने लगता है | जिसे Dust Allergy भी कहते हैं | खाँसी संक्रामक (communicable) भी होता है | ऐसा देखा जाता है कि परिवार में एक व्यक्ति को यह समस्या होने पर अन्य सदस्यों को भी प्रभावित करता है | ऐसा भी माना जाता है कि आपके नियमित कार्यक्रम (Daily routine) में यदि अनियमितता आ जाए तो उसकी वजह से भी खाँसी पकड़ लेता है | खाँसी या ज़ुकाम में कफ़ सिरप पीने से बहुत नींद आती है | इसलिए इसके लिए घरेलू उपाय हमेशा लाभदायक होते हैं | हमारे रसोईघर में कई ऐसी वस्तुएँ उपलब्ध होती हैं जिनका प्रयोग आयुर्वेद में किया जाता है और ये वस्तुएँ हमें आसानी से मिल जाती है | जरूरत है जानने की कि इनका प्रयोग किस ...

बवासीर का घरेलू उपचार

  रोजमर्रा के जीवन में हमें कोई ना कोई शारीरिक परेशानी घेरे रहती है। कभी-कभी तो हमारी परेशानी दवाइयों से ठीक हो जाती है तो कभी लंबे इलाज का सहारा लेना पड़ता है। इन शारीरिक परेशानियों से मानसिक  अवचेतन,  चिड़चिड़ापन आसानी से देखा जा सकता है। आपने आज तक बहुत सारे ऐसे रोगों के बारे में सुना होगा जो हमें मानसिक परेशानी के साथ साथ शारिरीक परेशानी भी देते हैं। आज हम ऐसे रोगों की बात करेंगे जिन्हे घरेलू उपाय से ही आप ठीक हो सकते हैं और वह रोग है बवासीर का। आप आसानी से बवासीर को अलविदा कह सकते हैं। यहाँ बवासीर के लिए घरेलू उपचार की सूची दी गई है जिससे आप अपने पाइल्स का इलाज कर सकते हैं। बवासीर क्या है | Bawasir Kya Hai यह बहुत ही दर्द युक्त रोग है, जो शुरुआत में ही पहचान लिया जाए तो इलाज करने में बेहतरीन होती है। इस रोग में मलाशय या गुदा में कुछ छोटे-छोटे मस्से होने लगते हैं। यह मस्से दर्द युक्त और चुभन युक्त होते हैं। यदि इसका सही इलाज नहीं किया जाए तो यह बड़े होकर मटर या चने के आकार या उससे भी बड़े हो जाते हैं जिनमें दर्द और भी बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में मल विसर्जन करने म...

घर पर बॉडी बनाने के तरीके

  आज के समय में लोग आधुनिकीकरण की ओर बढ़ रहे हैं, जो कहीं ना कहीं सही भी है। हम जितना आधुनिक होंगे उतने ही खुद में भी कुछ बदलाव करने होंगे। आधुनिकीकरण की दौड़ में कोई भी किसी से पीछे नहीं होना चाहता फिर वह बच्चे हो, युवा वर्ग हो, या बुजुर्ग हो। इस आधुनिक युग में खुद को फिट रखने की जद्दोजहद भी देखी जा सकती है। खासकर युवा वर्ग खुद की बॉडी बनाने या स्लिम ट्रिम करने में अपनी सारी मेहनत लगा देते हैं। ऐसा भी माना जाता है कि  जब तक फिट नहीं होंगे तो हम पीछे रह जाएंगे। इसमें हम देखेंगे कि युवाओं में बॉडी बनाने की होड़ बनी है वहीं कहीं ना कहीं बॉलीवुड अभिनेताओं को देखकर भी होती है। बॉडी बनाना है एक नया ट्रेंड बॉडी बनाना एक ट्रेंड के रूप में सामने आया है। ऐसा देखा जाता है कि बॉडी बना लेने से लोगों  का ध्यान आसानी से ध्यान खींचा जा सकता है लेकिन यह पूर्ण रूप से सत्य नहीं है। बॉडी बनाना ही काफी नहीं होता लेकिन यह भी सत्य है कि लगातार बढ़ते इस  ट्रेंड से नए व्यवसाय जैसे जिम ट्रेनर, पर्सनल ट्रेनर की अवसर बढ़ जाते हैं। अगर आप चाहे तो घर पर भी आसानी से बॉडी बनाई जा सकती है जो आपके ल...